Breaking News
:

UP Accident : मथुरा में भीषण सड़क हादसा: नहर में गिरी कार, 4 युवकों की मौत

UP Accident

UP Accident : मथुरा। जिले के मगोर्रा थाना क्षेत्र के नगला देविया मोड़ पर बीती देर रात एक भयानक सड़क हादसा हुआ। एक तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर सीधे नहर में जा गिरी। हादसे में कार सवार चार युवकों की डूबने से मौत हो गई।


UP Accident : सूत्रों के अनुसार, मृतक राजस्थान के डीग जिले के निवासी थे और शादी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मथुरा जा रहे थे। दुर्घटना के तुरंत बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और कार में फंसे युवकों को जैसे-तैसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी जान जा चुकी थी।


UP Accident : पुलिस ने क्रेन की मदद से कार को नहर से बाहर निकाला और चारों की लाश का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा। हादसे में मरने वाले युवकों में राहुल (23), चचेरा भाई मोहित (21), अमित (23) और एक अन्य शामिल हैं। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us