Breaking News
Create your Account
MP Dr. Ricky A.J. Syngkon is no more: नहीं रहे मेघालय के सांसद डॉ. रिकी ए.जे. सिंगकों, फुटबॉल खेलते समय आया हार्ट अटैक, पीएम मोदी ने जताया शोक
MP Dr. Ricky A.J. Syngkon is no more: शिलांग: मेघालय की शिलांग लोकसभा सीट से सांसद और वॉइस ऑफ द पीपुल पार्टी (वीपीपी) के प्रमुख नेता डॉ. रिकी ए.जे. सिंगकों का गुरुवार शाम अचानक निधन हो गया। 54 वर्षीय डॉ. सिंगकों फुटबॉल खेलते समय मैदान पर गिर पड़े थे। उन्हें तुरंत मावियोंग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उन्हें जाइव के डॉ. एच. गॉर्डन रॉबर्ट्स अस्पताल रेफर किया गया। रात करीब 8:42 बजे अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। डॉक्टरों ने इसे हार्ट अटैक से जुड़ी घटना बताया है।
MP Dr. Ricky A.J. Syngkon is no more: यह घटना मावलाई मावियोंग के एक मैदान पर उनके मित्रों के साथ खेलते समय हुई। उनके साथी तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाए, लेकिन बच नहीं सके। डॉ. सिंगकों के आकस्मिक निधन से पूरे मेघालय में शोक की लहर दौड़ गई है। सूचना मिलते ही उपमुख्यमंत्री प्रेस्टोन टिनसोंग, वीपीपी अध्यक्ष आर्डेंट मिलर बसाइयावम सहित कई विधायक और नेता अस्पताल पहुंचे।
MP Dr. Ricky A.J. Syngkon is no more: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर शोक जताते हुए लिखा, “डॉ. रिकी ए.जे. सिंगकों के निधन से दुखी हूं। मेघालय के लोगों के लिए उनकी समर्पित सेवा को हमेशा याद किया जाएगा। उनके परिवार, दोस्तों और समर्थकों के प्रति मेरी संवेदनाएं। भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।”
MP Dr. Ricky A.J. Syngkon is no more: मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड के. संगमा ने उन्हें एक समर्पित, दयालु और जनसेवा के प्रति गहरा जोश रखने वाले नेता बताया। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी उनकी सार्वजनिक सेवा को सम्मान देते हुए दुख जताया। मंत्री वैलादमिकी शायला ने इसे परिवार और उनके क्षेत्र के लोगों के लिए अपूरणीय क्षति करार दिया।
MP Dr. Ricky A.J. Syngkon is no more: डॉ. सिंगकों ने 2024 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के तीन बार के सांसद विन्सेंट एच. पाला को 3.7 लाख मतों के भारी अंतर से हराकर यह सीट जीती थी। उनका निधन राज्य की राजनीति के लिए गंभीर क्षति मानी जा रही है।
Related Posts
More News:
- 1. CG News : अबूझमाड़ से नक्सलियों का विशाल हथियार डंप बरामद, ब्लास्ट सामग्री जब्त
- 2. MP News : मध्य प्रदेश में कृषि कैबिनेट की होगी शुरुआत, उन्नत तकनीक सीखने ब्राजील जाएंगे प्रदेश के किसान, किसान कल्याण वर्ष में सरकार की नई पहल
- 3. Crime News : पत्नी ने आशिक के साथ मिलकर रची साजिश, 20 दिन के इश्क ने पति को उतारा मौत के घाट, गिरफ्तार
- 4. UP News : फ्लाइंग किस देना पड़ा भारी, नोएडा पुलिस ने कार सवार आरोपी को किया गिरफ्तार, वीडियो वायरल
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

