Breaking News
CG News : हाथी शावकों के शव मिलने का मामला, 3 संदिग्ध हिरासत में, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगी खुलासा
IPL 2026 Full Squad: आईपीएल 2026 के सभी 10 टीमों का स्क्वाड, यहां देखें कौन से टीम में कौन से धुरंधर
LPG Crisis In India: गैस की किल्लत के बीच भारत की मदद को आगे आया यह देश, LNG सप्लाई का दिया प्रस्ताव
Create your Account
South Africa Enter Super 8 : सुपर-8 में पहुंचा दक्षिण अफ्रीका, अब भारत से होगी हाई-वोल्टेज टक्कर
South Africa Enter Super 8 : नई दिल्ली। टी20 विश्व कप 2026 में South Africa national cricket team ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सुपर-8 चरण के लिए क्वालीफाई कर लिया है। इसके साथ ही वह अगले दौर में जगह बनाने वाली तीसरी टीम बन गई है। इससे पहले West Indies cricket team और India national cricket team भी सुपर-8 में अपनी जगह पक्की कर चुके हैं।
South Africa Enter Super 8 : ग्रुप डी से मजबूत एंट्री
दक्षिण अफ्रीका ने ग्रुप डी में अपने शुरुआती तीनों लीग मुकाबले जीतकर छह अंक हासिल किए और अगले चरण में प्रवेश किया। वहीं वेस्टइंडीज ने ग्रुप ए से और भारत ने ग्रुप सी से क्वालीफाई किया है। अब तक तीन टीमें सुपर-8 में पहुंच चुकी हैं, जबकि 14 टीमें अभी भी रेस में बनी हुई हैं। नेपाल, ओमान और नामीबिया टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं।
South Africa Enter Super 8 : भारत से होगी पहली भिड़ंत
सुपर-8 में दक्षिण अफ्रीका की पहली टक्कर भारत से होगी। भारतीय टीम भी बेहतरीन फॉर्म में है और उसने अपने शुरुआती तीनों मुकाबले जीते हैं। हाल ही में भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हराकर अगले चरण में जगह बनाई थी। ऐसे में दोनों टीमों के बीच मुकाबला बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है।
South Africa Enter Super 8 : पिछले उपविजेता का दमदार प्रदर्शन
पिछले विश्व कप की रनरअप रही दक्षिण अफ्रीका की टीम इस बार भी शानदार लय में दिख रही है। पहले मैच में कनाडा को 57 रन से हराया। दूसरे मुकाबले में अफगानिस्तान के खिलाफ रोमांचक मैच खेला। मैच और पहला सुपर ओवर टाई रहा, लेकिन दूसरे सुपर ओवर में अफ्रीका ने जीत दर्ज की। तीसरे मैच में न्यूजीलैंड को सात विकेट से हराया। 175 रन के लक्ष्य को टीम ने 17.1 ओवर में हासिल कर लगातार तीसरी जीत दर्ज की।
Related Posts
More News:
- 1. CG Assembly Budget Session: पौने 8 करोड़ का अफीम जब्त, 3 आरोपी गिरफ्तार, अफीम की खेती पर सदन में गृहमंत्री विजय शर्मा ने दी जानकारी
- 2. CG Naxal Surrender: दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी के 108 माओवादी आज करेंगे आत्मसमर्पण, कांकेर से 3 AK-47 के साथ 3 नक्सली भी छोड़ेंगे हथियार
- 3. T20 World Cup 2026 के क्लोजिंग सेरेमनी में परफॉर्म करेंगे पॉप स्टार रिकी मार्टिन, ICC ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी
- 4. CG accident: ट्रक और क्लिंकर में आमने सामने की टक्कर के बाद लगी आग, चालक जिंदा जला, एक गंभीर
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

