Create your Account
CG News : अंबिकापुर में सुरक्षा व्यवस्था ध्वस्त, बिशुनपुर प्लेस ऑफ सेफ्टी से 15 अपचारी बालक फरार
CG News : अंबिकापुर। गांधी नगर थाना क्षेत्र के बिशुनपुर स्थित प्लेस ऑफ सेफ्टी से बुधवार रात 15 अपचारी बालकों के फरार होने से हड़कंप मच गया। फरार होने से पहले किशोरों ने ड्यूटी पर तैनात एक गार्ड पर हमला किया और परिसर की दीवार फांदकर भाग निकले।
घटना की जानकारी मिलते ही गांधी नगर थाना पुलिस ने देर रात सर्च ऑपरेशन शुरू किया। अब तक पांच अपचारी बालकों को पकड़ लिया गया है, जबकि 10 अन्य की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। जानकारी के अनुसार, बिशुनपुर स्थित प्लेस ऑफ सेफ्टी की क्षमता 25 किशोरों की है, लेकिन घटना के समय यहां 26 अपचारी बालक निरुद्ध थे।
रात करीब 9 बजे भोजन के बाद जब किशोरों को उनके कमरों में ले जाया जा रहा था, तभी अचानक हालात बिगड़ गए और कुछ बालकों ने गार्ड पर हमला कर दिया। प्लेस ऑफ सेफ्टी के प्रभारी (हाउस फादर) भानू प्रताप के अनुसार, रात में तीन सुरक्षाकर्मी ड्यूटी पर थे। हमले के दौरान 15 किशोर आहता पार कर फरार हो गए। अन्य दो गार्ड मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक वे परिसर से बाहर निकल चुके थे।
पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर तीन किशोरों को पकड़ लिया, जबकि दो स्वयं वापस लौट आए। फरार किशोर कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर और सरगुजा जिलों के निवासी बताए जा रहे हैं। प्लेस ऑफ सेफ्टी में 14 से 18 वर्ष से कम आयु के वे किशोर रखे जाते हैं, जो हत्या, चोरी और दुष्कर्म जैसे गंभीर अपराधों में निरुद्ध होते हैं। 18 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर उन्हें सेंट्रल जेल भेजा जाता है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
Related Posts
More News:
- 1. CG News : फर्जी मैरिज ब्यूरो का भंडाफोड़, 2286 युवतियों की फोटो से लाखों की ठगी, युवक-युवती गिरफ्तार
- 2. Friday Horoscope: जानिए कैसा रहेगा आपके लिए शुक्रवार का दिन, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल
- 3. MP News : हनुमान जयंती पर CM डॉ. मोहन यादव ने खेड़ापति हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चना, श्रद्धालुओं को दी बधाई
- 4. UP में अब कोई माफिया नहीं…, असम में गरजे CM योगी, बोले- घुसपैठ और जमीन कब्जे पर सिर्फ NDA रोक लगा सकती है
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

