T20 World Cup SL vs ZIM: टी20 वर्ल्ड कप में जिम्बॉब्वे का डबल धमाका, ऑस्ट्रेलिया के बाद श्रीलंका को 6 विकेट से हराया
T20 World Cup SL vs ZIM: कोलंबो। आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 38वां मुकाबला आज जिम्बॉब्वे और श्रीलंका के बीच कोलंबो में खेला गया। इस मैच में जिम्बॉब्वे ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका को 6 विकेट से हरा दिया है। श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 178 रन बनाए। जवाब में जिम्बॉब्वे ने 19.3 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 182 रन कूट डाले और मैच अपने नाम कर लिया।
T20 World Cup SL vs ZIM: इस मैच में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया था। पारी की शुरुआत करने आए पथुम निसंका ने श्रीलंका को मजबूत शुरुआत दिलाई। पथुम ने 41 गेंदों में 8 चौकों की मदद से 62 रन की शानदार पारी खेली। निसंका की इस पारी के बदौलत श्रीलंका ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 178 रन बनाए।
T20 World Cup SL vs ZIM: जवाब में जिम्बॉब्वे की टीम ने 19.3 ओवर में ही 4 विकेट खोकर 182 रन बना लिए। जिम्बॉब्वे ने अपने सलामी बल्लेबाज ब्रायन बेनेट की 63 रन की नाबाद पारी के बदौलत बड़े ही आसानी से टारगेट हासिल कर लिया। बेनेट के अलावा तदीवानाशे मारुमनी (34) और कप्तान सिकंदर रजा ने 45 रन की अहम पारी खेल अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।
T20 World Cup SL vs ZIM: ऑस्ट्रेलिया को भी हरा कर किया था बड़ा उलटफेर
बता दें कि जिम्बॉब्वे की टीम सिकंदर रजा की कप्तानी में टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन कर रही है। श्रीलंका के खिलाफ जीत दर्ज करने के साथ ही उन्होंने इस टूर्नामेंट में अपनी तीसरी जीत हासिल कर ली है। इस जीत के बाद जिम्बॉब्वे ग्रुप बी की अंक तालिका पर टॉप पर पहुंच गई है। इससे पहले उन्होंने दमदार प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराया था।

