Create your Account
CG News : प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र ने की आत्महत्या, कमरे में फंदे से लटका मिला शव, पुलिस जांच में जुटी
CG News : बिलासपुर। सरकंडा थाना क्षेत्र के कपिल नगर से एक दुखद खबर सामने आई है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे 26 वर्षीय युवक ने अज्ञात कारणों से आत्महत्या कर ली। घटना का खुलासा सोमवार देर शाम उस समय हुआ, जब उसके दोस्त उससे मिलने पहुंचे।
मृतक की पहचान आकाश कुमार पंडा (26) के रूप में हुई है, जो रायगढ़ जिले के घरघोड़ा थाना अंतर्गत ग्राम अमलीडीह का निवासी था। आकाश कपिल नगर में किराए के मकान में अकेले रहकर पढ़ाई कर रहा था।
जानकारी के अनुसार, दोस्तों के बार-बार आवाज देने और मोबाइल कॉल करने के बावजूद जब कमरे से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, तो उन्हें अनहोनी की आशंका हुई। खिड़की से झांकने पर आकाश का शव फंदे पर लटका दिखाई दिया, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।
सरकंडा पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन परिजनों के रायगढ़ से आने तक दरवाजा न खोलने का आग्रह किया गया। परिजनों की उपस्थिति में पुलिस ने दरवाजा खोलकर पंचनामा कार्रवाई की। मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।
प्रारंभिक जांच में प्रतियोगी परीक्षाओं के मानसिक दबाव को एक संभावित कारण माना जा रहा है। पुलिस कॉल डिटेल्स, दोस्तों के बयान और हालिया गतिविधियों के आधार पर मामले की जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
Related Posts
More News:
- 1. CG Crime : अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी, पत्नी ने ही जेठ के साथ मिलकर की थी पति की हत्या, तीन गिरफ्तार
- 2. CG News : जंगल में दो दोस्तों की रहस्यमयी मौत, एक ही पेड़ पर लटके मिले दोनों के शव, जांच में जुटी पुलिस
- 3. Bank Holidays in April 2026: अप्रैल में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, जरूरी काम निपटाना है तो देखें छुट्टियों की लिस्ट
- 4. UP Crime : रिश्तों का खौफनाक अंत, पत्नी ने प्रेमी संग रची साजिश, फौजी पति की गोली मारकर की हत्या
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

