Breaking News
CG News : हाथी शावकों के शव मिलने का मामला, 3 संदिग्ध हिरासत में, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगी खुलासा
IPL 2026 Full Squad: आईपीएल 2026 के सभी 10 टीमों का स्क्वाड, यहां देखें कौन से टीम में कौन से धुरंधर
LPG Crisis In India: गैस की किल्लत के बीच भारत की मदद को आगे आया यह देश, LNG सप्लाई का दिया प्रस्ताव
Create your Account
Faridabad Factory Blast : फरीदाबाद की फैक्ट्री में ब्लास्ट, पुलिसकर्मियों समेत 35 लोग झुलसे, सड़क पर खड़ी गाड़ियां जलीं
Faridabad Factory Blast : फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद में सेक्टर-24 की कालका केमिकल फैक्ट्री में आज शाम एक भयानक हादसा हुआ। फैक्ट्री में मेटल शीट कटिंग का काम चलता है और यहां सीएनसी मशीनें लगी हैं। इसी दौरान फैक्ट्री में रखे केमिकल ड्रम में जोरदार धमाका हुआ, जिससे आग फैल गई। धमाके के बाद कई अन्य ड्रम भी फटने लगे और आग फैक्ट्री के बाहर सड़क तक फैल गई। वहीं, वहां खड़ी कई गाड़ियां भी जल गईं, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
Faridabad Factory Blast : हादसे में घायल 35 लोग
हादसे में 35 लोग झुलस गए, जिनमें 3 पुलिसकर्मी और 2 दमकल कर्मी शामिल हैं। घायल कर्मचारियों को तुरंत फरीदाबाद सिविल अस्पताल और अन्य निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। चीफ मेडिकल ऑफिसर जयंत आहूजा के मुताबिक घायलों का इलाज युद्धस्तर पर चल रहा है और डॉक्टरों को बुलाकर सभी बेड खाली कराए गए।
Faridabad Factory Blast : दमकल और पुलिस की आपात प्रतिक्रिया
सूचना मिलने के तुरंत बाद दो दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग की भीषणता और लगातार हो रहे धमाकों के कारण बचाव कार्य को तेज किया गया। इसके बाद 10 और दमकल गाड़ियां बुलाकर राहत एवं बचाव अभियान युद्धस्तर पर चलाया गया। फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीमें आग पर काबू पाने के लिए जुटी रहीं। बचाव कार्य के दौरान दो पुलिसकर्मी और तीन दमकल कर्मी भी झुलस गए।
Faridabad Factory Blast : आसपास का इलाका खाली कराया गया
सुरक्षा के मद्देनजर फैक्ट्री के आसपास के इलाकों को खाली कराया गया। आग फैक्ट्री के भीतर रखे केमिकल भरे ड्रमों की वजह से और भी तेज़ी से फैल रही थी। कर्मचारियों को तुरंत बाहर निकाला गया और घायल कर्मचारियों का इलाज शुरू कर दिया गया।
Related Posts
More News:
- 1. Supreme Court On Covid Vaccine: कोविड वैक्सीन के दुष्प्रभाव पर 'सुप्रीम' निर्देश, केंद्र सरकार को मुआवजा नीति बनाने को कहा
- 2. CG Accident : नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, तरबूज से भरी पिकअप को आयरन ओर लदे ट्रक ने मारी टक्कर, चालक की मौत
- 3. BCCI Awards 2026: शुभमन गिल बने क्रिकेटर ऑफ द ईयर, राहुल द्रविड़ को भी मिलेगा ये सम्मान
- 4. Crime News : बिरयानी सेंटर के फ्रिजर में मिला युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

