Breaking News
CG News : हाथी शावकों के शव मिलने का मामला, 3 संदिग्ध हिरासत में, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगी खुलासा
IPL 2026 Full Squad: आईपीएल 2026 के सभी 10 टीमों का स्क्वाड, यहां देखें कौन से टीम में कौन से धुरंधर
LPG Crisis In India: गैस की किल्लत के बीच भारत की मदद को आगे आया यह देश, LNG सप्लाई का दिया प्रस्ताव
Create your Account
Bhiwadi accident: केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, 7 मजदूर जिंदा जले; 2 लापता
- Pradeep Sharma
- 16 Feb, 2026
Bhiwadi accident: भिवाड़ी। राजस्थान के औद्योगिक क्षेत्र भिवाड़ी के खुशखेड़ा–करौली इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक केमिकल फैक्ट्री में सोमवार सुबह भीषण आग लगने से कम से कम 7 मजदूरों की
Bhiwadi accident: भिवाड़ी। राजस्थान के औद्योगिक क्षेत्र भिवाड़ी के खुशखेड़ा–करौली इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक केमिकल फैक्ट्री में सोमवार सुबह भीषण आग लगने से कम से कम 7 मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 2 मजदूर अब भी लापता बताए जा रहे हैं। आशंका है कि वे मलबे में दबे हो सकते हैं। प्रशासन ने 7 शव बरामद किए जाने की पुष्टि की है और राहत एवं बचाव कार्य जारी है।
Bhiwadi accident: घटना आज सुबह उस समय हुई जब फैक्ट्री में कामकाज चल रहा था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसे के वक्त फैक्ट्री परिसर में करीब 25 मजदूर मौजूद थे। आग इतनी तेजी से फैली कि कई मजदूरों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिल सका।
Bhiwadi accident: मौके पर मौजूद तिजारा डीएसपी शिवराज सिंह ने बताया कि आग की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। एडीएम सुमिता मिश्रा के अनुसार, पुलिस को गश्त के दौरान आग लगने की जानकारी मिली, जिसके बाद तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।
Bhiwadi accident: डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू
सूचना मिलते ही खुशखेड़ा और भिवाड़ी रीको फायर स्टेशन से दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। फैक्ट्री में केमिकल सामग्री होने के कारण आग ने विकराल रूप ले लिया। दमकलकर्मियों को आग पर काबू पाने में करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
Bhiwadi accident: आग बुझने के बाद जब रेस्क्यू टीम अंदर पहुंची तो अंदर का दृश्य बेहद भयावह था। कई मजदूर गंभीर रूप से झुलस चुके थे और कुछ के शव पूरी तरह जल चुके थे। शवों की शिनाख्त में कठिनाई आने के कारण उन्हें कंबल में लपेटकर बाहर निकाला गया। प्रशासन ने मृतकों की पहचान और लापता मजदूरों की तलाश के लिए विशेष टीम गठित की है।
Bhiwadi accident: जांच के आदेश
प्रशासन ने हादसे के कारणों की जांच के आदेश दे दिए हैं। प्रारंभिक आशंका शॉर्ट सर्किट या केमिकल रिएक्शन की जताई जा रही है, हालांकि वास्तविक कारणों का खुलासा जांच रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा। घटना के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है।
Related Posts
More News:
- 1. UP Crime : ‘हैप्पी होली’ कहना पड़ा भारी, मामूली विवाद में युवक की चाकू मारकर हत्या, भाई-बहन गिरफ्तार
- 2. CG Accident : हाईवा और ट्रेलर में आमने-सामने भिड़ंत, वाहन में आग लगने से जिंदा जले चालक
- 3. Mosque Wall Collapsed: जुमे की नमाज के दौरान मस्जिद की दीवार गिरी, 19 लोग मलबे में दबे; रेस्क्यू जारी
- 4. ICC ने चुनी T20 वर्ल्ड कप 2026 टीम ऑफ द टूर्नामेंट, भारत के चार खिलाड़ी शामिल, पाक बल्लेबाज को भी मिली जगह
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

