Breaking News
:

Student Commits Suicide: कोरबा में छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पंखे पर लटकता मिला शव, सुसाइड नोट में कही ये बात

Student Commits Suicide

Student Commits Suicide

Student Commits Suicide: कोरबा: कोरबा जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित रामपुर आईटीआई बस्ती में एक 17 वर्षीय छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान उज्जवल डनसेना के रूप में हुई, जो एसईसीएल डीएवी पब्लिक स्कूल में कक्षा 12वीं कॉमर्स का छात्र था और क्लास मॉनिटर भी था।


Student Commits Suicide: जानकारी के अनुसार, बुधवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक सेंट जेवियर स्कूल में आयोजित फिजिकल एजुकेशन की परीक्षा में उज्जवल शामिल नहीं हुआ। उसके अनुपस्थित रहने पर स्कूल के कुछ शिक्षक उसके घर पहुंचे। घर का मुख्य दरवाजा अंदर से बंद था और अंदर टीवी पर तेज आवाज में गाने बज रहे थे। खिड़की से झांकने पर उज्जवल का शव पंखे से लटका हुआ दिखाई दिया। शिक्षकों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।


Student Commits Suicide: मौके पर पहुंची सिविल लाइन थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि घटनास्थल से अंग्रेजी में लिखा एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। नोट में उज्जवल ने अपनी मौत के बाद अपने शरीर को मेडिकल कॉलेज को दान करने की इच्छा जाहिर की है।


Student Commits Suicide: उज्जवल के माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका था। वह अपनी बड़ी बहन डिंपी डनसेना (स्थानीय स्कूल में शिक्षिका) और जीजा इंद्र के साथ रह रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में पारिवारिक या पढ़ाई से जुड़े तनाव की आशंका जताई जा रही है।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us