Breaking News
CG News : हाथी शावकों के शव मिलने का मामला, 3 संदिग्ध हिरासत में, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगी खुलासा
IPL 2026 Full Squad: आईपीएल 2026 के सभी 10 टीमों का स्क्वाड, यहां देखें कौन से टीम में कौन से धुरंधर
LPG Crisis In India: गैस की किल्लत के बीच भारत की मदद को आगे आया यह देश, LNG सप्लाई का दिया प्रस्ताव
Create your Account
MP Crime : अंधेकत्ल की गुत्थी सुलझी, 18 वार कर गला रेता, हादसा दिखाने रेलवे पटरी के पास फेंका शव, नाबालिग समेत दो गिरफ्तार
- Rohit banchhor
- 16 Feb, 2026
दोनों को कोर्ट में पेश करने की तैयारी है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।
MP Crime : इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर में हुए सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। बाणगंगा थाना पुलिस ने युवक की गला रेतकर हत्या करने के मामले में एक नाबालिग समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच में खुलासा हुआ कि वारदात पैसे और मोबाइल लूटने के इरादे से की गई थी।
पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने युवक खोजराम को बहाने से सुनसान इलाके में बुलाया। वहां पहले कहासुनी हुई, फिर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में शरीर पर 18 गहरे घाव पाए गए, जो हमले की बर्बरता बयान करते हैं। हत्या के बाद आरोपियों ने मृतक का मोबाइल और सिम कार्ड तोड़कर अलग-अलग स्थानों पर फेंक दिया, ताकि पुलिस लोकेशन ट्रेस न कर सके।
वारदात को दुर्घटना का रूप देने के लिए शव को रेलवे पटरी के पास डाल दिया गया, जिससे मामला हादसा लगे। शुरुआत में मामला संदिग्ध मौत का लग रहा था, लेकिन पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपियों तक पहुंच बनाई। पूछताछ में दोनों ने जुर्म कबूल कर लिया। फिलहाल पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या आरोपी पहले भी ऐसी घटनाओं में शामिल रहे हैं। दोनों को कोर्ट में पेश करने की तैयारी है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।
Related Posts
More News:
- 1. MP News : बड़वानी में कृषि कैबिनेट की बैठक, 6 विभागों की 16 योजनाओं को मिली मंजूरी
- 2. Alireza Arafi: ईरान की सत्ता में बड़ा बदलाव, अली खामेनेई की मौत के बाद अलीरेजा अराफी को मिली ईरान की कमान
- 3. Wednesday's Horoscope: इन छह राशियों पर आज होगी भगवान गणेश की कृपा, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल
- 4. Comilla Temple Explosion : बांग्लादेश के कोमिल्ला में मंदिर के पास बम धमाका, पुजारी समेत तीन लोग घायल
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

