Breaking News
CG News : हाथी शावकों के शव मिलने का मामला, 3 संदिग्ध हिरासत में, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगी खुलासा
IPL 2026 Full Squad: आईपीएल 2026 के सभी 10 टीमों का स्क्वाड, यहां देखें कौन से टीम में कौन से धुरंधर
LPG Crisis In India: गैस की किल्लत के बीच भारत की मदद को आगे आया यह देश, LNG सप्लाई का दिया प्रस्ताव
Create your Account
CG Naxal News: नारायणपुर में जंगलों से विस्फोटक व हथियारों का जखीरा बरामद, संयुक्त सर्च ऑपरेशन में सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता
- Rohit banchhor
- 16 Feb, 2026
ओएंगर के जंगल-पहाड़ क्षेत्र में चलाए गए संयुक्त सर्च ऑपरेशन को सुरक्षा एजेंसियां अहम सफलता मान रही हैं।
CG Naxal News: नारायणपुर। नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले के दुर्गम इलाकों में सुरक्षा बलों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नक्सलियों के छिपाए गए विस्फोटक भंडार और हथियार बरामद किए हैं। ओएंगर के जंगल-पहाड़ क्षेत्र में चलाए गए संयुक्त सर्च ऑपरेशन को सुरक्षा एजेंसियां अहम सफलता मान रही हैं।
29वीं वाहिनी भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) और नारायणपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने सर्च अभियान के दौरान जंगल की आड़ में छिपाकर रखी गई विस्फोटक सामग्री और हथियारों का जखीरा बरामद किया। अधिकारियों के अनुसार, इस कार्रवाई से संभावित बड़े हमले की साजिश नाकाम हो गई।
सुरक्षा एजेंसियों को पिछले कुछ समय से ओएंगर क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों के इनपुट मिल रहे थे। स्थानीय सूत्रों से मिली पुख्ता जानकारी के आधार पर संयुक्त बलों ने इलाके में सर्च और एरिया डोमिनेशन अभियान तेज किया।
एरिया डोमिनेशन में तलाशी के दौरान छिपाकर रखे गए विस्फोटक और हथियार बरामद किए गए, जिन्हें बाद में सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय किया गया। सुरक्षा अधिकारियों का कहना है कि भले ही नक्सली नेटवर्क कमजोर पड़ा हो, लेकिन उसकी स्लीपर रणनीतियां अब भी सक्रिय हैं। ऐसे में क्षेत्र में लगातार सर्च और निगरानी अभियान जारी रहेंगे।
Related Posts
More News:
- 1. CG News : प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए केंद्र की अतिरिक्त सहायता, छत्तीसगढ़ को मिले 15.70 करोड़ रुपए
- 2. Raipur City Crime: होली के दौरान ट्रक ले उड़े चोर, आरोपी महासमुंद से गिरफ्तार, पहले भी जा चुके हैं जेल
- 3. Pink Petrol Unit : महिला दिवस पर रायपुर पुलिस की बड़ी पहल, महिलाओं की सुरक्षा के लिए ‘पिंक पेट्रोल यूनिट’ शुरू
- 4. UP News : कानपुर में BJP-RSS की अहम समन्वय बैठक, सीएम योगी की मौजूदगी में कई मुद्दों पर हुआ मंथन
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

