Create your Account
UP Accident : दबिश से लौट रही पुलिस टीम की वाहन पेड़ से टकराई, दरोगा की मौत, 5 जवान घायल
UP Accident : गोरखपुर। दबिश देकर लौट रही पुलिस टीम की गाड़ी भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गई। अनियंत्रित स्कॉर्पियो पहले डिवाइडर से टकराई और फिर पेड़ से जा भिड़ी। इस दर्दनाक हादसे में दरोगा संतोष कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि महिला दरोगा समेत पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए।
हादसा श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के कतरारी चौकी के पास हुआ। बताया जा रहा है कि पुलिस टीम कुशीनगर से कार्रवाई कर लौट रही थी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। मृतक दरोगा संतोष कुमार रामगढ़ताल थाने में तैनात थे। वहीं घायल पुलिसकर्मियों में महिला दरोगा गीता भी शामिल हैं।
सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है। क्षेत्राधिकारी कैंट योगेंद्र सिंह ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। हादसे के बाद पुलिस महकमे में शोक का माहौल है।
Related Posts
More News:
- 1. Stock Market Today 1 April: शेयर मार्केट की तूफानी शुरुआत, सेंसेक्स में 1900 और निफ्टी में 550 अंक से अधिक की उछाल
- 2. UP Accident : स्कूल बस ने बाइक को मारी टक्कर, पिता समेत तीन की मौत, महिला घायल
- 3. Nagarjuna-Tabu : 28 साल बाद फिर साथ आएंगे नागार्जुन और तब्बू, ‘किंग 100’ से लौटेगी सुपरहिट जोड़ी
- 4. MP News : गांजा तस्करी मामले में टीआई लाइन अटैच, 1.70 लाख लेकर छोड़ दिए आरोपी
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

