Breaking News
CG News : हाथी शावकों के शव मिलने का मामला, 3 संदिग्ध हिरासत में, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगी खुलासा
IPL 2026 Full Squad: आईपीएल 2026 के सभी 10 टीमों का स्क्वाड, यहां देखें कौन से टीम में कौन से धुरंधर
LPG Crisis In India: गैस की किल्लत के बीच भारत की मदद को आगे आया यह देश, LNG सप्लाई का दिया प्रस्ताव
Create your Account
CG Suspended : गांजा केस में नाबालिग को छोड़ने पर दो पुलिसकर्मी निलंबित
CG Suspended : बिलासपुर। जिले में गांजा तस्करी मामले ने पुलिस महकमे को कटघरे में खड़ा कर दिया है। कोटा थाना क्षेत्र में नाबालिग आरोपी को कथित रूप से पैसे लेकर छोड़ने के आरोप में दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक, शनिवार शाम रानीसागर इलाके में दबिश के दौरान एक नाबालिग को गांजा बिक्री के संदेह में पकड़ा गया था। उसे पूछताछ के लिए थाने लाया गया। आरोप है कि छोड़ने के एवज में पहले 2 लाख रुपये की मांग की गई, बाद में 80 हजार रुपये में मामला तय हुआ। परिजनों ने कथित तौर पर ब्याज पर पैसे जुटाकर पुलिसकर्मियों को सौंपे, जिसके बाद नाबालिग को छोड़ दिया गया।
सूत्रों के अनुसार, कोटा मुख्य चौक स्थित एक जूता दुकान में यह कथित सौदा हुआ। इसके बाद नाबालिग को थाने से रिहा कर दिया गया। मामले की जानकारी मिलते ही रजनेश सिंह (एसएसपी) ने तत्काल कार्रवाई करते हुए प्रधान आरक्षक प्रकाश दुबे और आरक्षक सोमेश्वर साहू को निलंबित कर दिया।
उन्होंने स्पष्ट किया कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे और कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस प्रकरण में थानेदार की भूमिका को लेकर उठ रहे सवालों के बीच नरेश चौहान (टीआई, कोटा) को भी स्पष्टीकरण नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।
Related Posts
More News:
- 1. Usman Hadi murder case: बांग्लादेशी छात्र नेता शरीफ उस्मान हादी की हत्या के मामले में फरार 2 आरोपी पश्चिम बंगाल के बोंगांव बॉर्डर एरिया से गिरफ्तार
- 2. LPG gas cylinder shortage: गैस संकट से इस बड़ी टेक कंपनी ऑफिस के लोगों को वर्क फ्रॉम होम पर भेजा, Zomato, Swiggy के 50 प्रतिशत फूड डिलीवरी ऑर्डर कैंसिल
- 3. Indian stock market: तेल के खेल में फिसला शेयर बाजार, 6 घंटे में निवेशकों के डूबे 3 लाख करोड़
- 4. CG News : घटिया सड़क पर सख्त हुए सीएम, लापरवाह अफसरों पर होगी कार्रवाई, ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

