CG News : बॉयफ्रेंड ने नाबालिग गर्लफ्रेंड और उसकी सहेली से किया रेप, आरोपी गिरफ्तार
CG News : रायपुर। रायगढ़ जिले में एक भयावह घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने अपनी प्रेमिका से जबरदस्ती दुष्कर्म किया और उसकी सहेली के साथ भी यौन उत्पीड़न की घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद पीड़िताओं और उनके परिजनों द्वारा शिकायत करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी।
CG News : 16 फरवरी को दो नाबालिक बालिकाओं ने अपने परिजनों के साथ थाना लैलूंगा में आरोपी प्रकाश उर्फ राहुल पैंकरा के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई। घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी शशि मोहन सिंह ने तत्काल एसडीओपी धरमजयगढ़ को जांच के निर्देश दिए।
CG News : एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्दांत तिवारी के नेतृत्व में थाना लैलूंगा के उपनिरीक्षक गिरधारी साव ने मामले की जांच शुरू की। घटना की रिपोर्ट दर्ज होने के 12 घंटे के भीतर ही मुख्य आरोपी ओमप्रकाश पैंकरा और उसके सहयोगी जयकिशन धोबा को हिरासत में लिया गया। दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

