Create your Account
CG News: बड़ी खबर, होली पर छत्तीसगढ़ में खुलेंगी शराब दुकान, रंग गुलाल के साथ छलकेंगे जाम
CG News: रायपुर। छत्तीसगढ़ में इस बार होली के मौके पर शराब दुकानें खुली रहेंगी। प्रदेश सरकार ने आबकारी नीति में बदलाव करते हुए होली को ड्राई डे की सूची से हटा दिया है। इस फैसले से शराब प्रेमियों को बड़ी राहत मिली है।
CG News: सरकार द्वारा जारी नई आबकारी नीति के तहत वर्षभर में घोषित सात ड्राई डे में से तीन को समाप्त कर दिया गया है। जिन दिनों को ड्राई डे की सूची से हटाया गया है, उनमें होली के साथ मुहर्रम और महात्मा गांधी निर्वाण दिवस भी शामिल हैं। पहले इन अवसरों पर प्रदेशभर में शराब की बिक्री प्रतिबंधित रहती थी।
CG News: उल्लेखनीय है कि इससे पहले छत्तीसगढ़ में होली के दिन शराब दुकानें बंद रखी जाती थीं। यहां तक कि होली की पूर्व संध्या पर पुलिस द्वारा सख्ती बरती जाती थी और कई स्थानों पर लोगों से शराब जब्त करने की कार्रवाई भी की जाती थी। ऐसे में होली के दिन शराब की उपलब्धता को लेकर लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता था।
CG News: अक्सर देखा जाता था कि होली के दिन लोग एक-दूसरे से संपर्क कर यह पूछते नजर आते थे कि कहीं एक-दो पैग शेष तो नहीं है। लेकिन इस वर्ष ऐसा नहीं होगा। इच्छुक लोग सीधे दुकान पर जाकर शराब खरीद सकेंगे।
Related Posts
More News:
- 1. Raghav Chadha : एक्शन के बाद AAP को मैसेज, राघव चड्ढा ने कहा- मेरी खामोशी को हार मत समझ लेना....
- 2. MP News : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्यस्तरीय प्रवेशोत्सव कार्यक्रम-2026 का किया शुभारंभ, बच्चों को नि:शुल्क साइकिल और पुस्तकें की वितरित
- 3. UP Accident : स्कूल बस ने बाइक को मारी टक्कर, पिता समेत तीन की मौत, महिला घायल
- 4. Chhattisgarh Registry Cheap: छत्तीसगढ़ में आज से रजिस्ट्री सस्ती, टोल महंगा, प्लास्टिक बोतल में बिकेगी शराब, जानें क्या क्या हुए बदलाव
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

