Create your Account
Salim Khan: सलीम खान की तबीयत बिगड़ी, लीलावती अस्पताल में भर्ती; सलमान पहुंचे, फैंस चिंतित
Salim Khan: मुंबई। हिंदी सिनेमा के दिग्गज पटकथा लेखक और सलमान खान के पिता सलीम खान (90) की अचानक तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लेकिन स्वास्थ्य की स्थिति या बीमारी के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी अभी जारी नहीं की गई है।
Salim Khan: खबर मिलते ही बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान तुरंत अस्पताल पहुंचे। पापाराजी द्वारा शेयर किए गए वीडियो में सलमान काले टी-शर्ट, पैंट और कैप में नजर आए। उनका चेहरा उतरा हुआ और चिंतित दिख रहा था। भारी सुरक्षा घेरे में वे अस्पताल परिसर में दिखे। परिवार की ओर से अभी तक कोई बयान नहीं आया है।
Salim Khan: सलीम खान को जावेद अख्तर के साथ 'सलीम-जावेद' जोड़ी के रूप में जाना जाता है, जिन्होंने 1970 के दशक में हिंदी सिनेमा को नई दिशा दी। उनकी लिखी क्लासिक फिल्मों में शोले, दीवार, जंजीर, डॉन, त्रिशूल और मिस्टर इंडिया शामिल हैं, जिन्होंने 'एंग्री यंग मैन' की छवि स्थापित की और बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया।
Salim Khan: नवंबर 2025 में सलीम खान ने अपना 90वां जन्मदिन मनाया था, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं। खबर फैलते ही फैंस और इंडस्ट्री से जुड़े लोग सोशल मीडिया पर उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआएं कर रहे हैं।
Related Posts
More News:
- 1. Bangalore News : 11 महीने के मासूम की बाल्टी में डूबने से मौत, मां ने भी दी जान, सुसाइड नोट बरामद
- 2. CG Weather News : प्रदेश में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी, अगले 3 घंटों में तेज आंधी और बारिश की संभावना
- 3. Rassie van der Dussen: सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर होने के बाद दक्षिण अफ्रीका के इस खिलाड़ी ने किया संन्यास का ऐलान, टीम, बोर्ड और साथियों का जताया आभार
- 4. Hanuman Jayanti : कल है हनुमान जयंती, बजरंगबली को प्रसन्न करने के लिए चढ़ाएं ये 5 प्रिय भोग, सभी परेशानियों से मिलेगी मुक्ति
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

