Seema Haider: पाकिस्तान से भारत आईं सीमा हैदर छठी बार मां बनीं, बेटे के जन्म पर परिवार में खुशी की लहर, नाचता नजर आया सचिन
Seema Haider: ग्रेटर नोएडा: पाकिस्तान से नेपाल के रास्ते भारत आईं पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर ने एक बार फिर बच्चे को जन्म दिया है। उन्होंने मंगलवार को ग्रेटर नोएडा के कृष्णा अस्पताल में एक स्वस्थ बेटे को जन्म दिया। यह उनका छठा बच्चा है, जबकि पति सचिन मीणा के साथ यह उनकी दूसरी संतान है। मात्र 11 महीने पहले, 18 मार्च 2025 को सीमा ने सचिन की बेटी मीरा (या भारती) को जन्म दिया था।
Seema Haider: डिलीवरी के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज होते समय सीमा ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया। वीडियो में वह कार में बच्चे और सास के साथ घर की ओर जाते दिखीं, जबकि पीछे बाइक पर सचिन नाचते-गाते आ रहे थे। सीमा ने खुशी जताते हुए कहा, "देखो पीछे बच्चे का पिता आ रहा है। हमने गाड़ी सजाई है, फूल लेकर अपनी जान का स्वागत करने जा रहे हैं।" उन्होंने बताया कि डिलीवरी का दर्द मौत के मुंह से गुजरने जैसा होता है, लेकिन सचिन दोनों बार अंत तक उनके साथ रहे।
Seema Haider: बेटे के जन्म पर पूरे मोहल्ले में मिठाई बांटी गई और जश्न का माहौल रहा। सीमा और सचिन दोनों बेहद खुश हैं। सीमा ने कहा कि अब प्रोग्राम ही प्रोग्राम देखने को मिलेंगे। सीमा की कहानी 2023 से सुर्खियों में है। PUBG खेलते हुए नोएडा के सचिन मीणा से दोस्ती हुई, नेपाल में मिलकर मंदिर में शादी की और चार बच्चों को लेकर भारत आ गईं। यहां रहते हुए उन्होंने अपना धर्म परिवर्तन कर हिंदू बन गईं और बच्चों के नाम भी बदले।
Seema Haider: हालांकि, अवैध तरीके से भारत आने के आरोप में सीमा और सचिन पर कोर्ट में केस चल रहा है। दोनों जमानत पर रिहा हैं। सीमा के पूर्व पति गुलाम हैदर ने धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है और पाकिस्तान से बच्चों की वापसी की मांग कर रहे हैं। सीमा का कहना है कि वह पाकिस्तान नहीं लौटेंगी, क्योंकि वहां उनकी जान को खतरा है। वे भारत की नागरिक बनकर रहना चाहती हैं। यह घटना एक बार फिर सीमा-सचिन की क्रॉस-बॉर्डर लव स्टोरी को चर्चा में आ गई है।

