Breaking News
Create your Account
SIR: दिल्ली-कर्नाटक समेत 22 राज्यों-केंद्र शासित प्रदेशों में अप्रैल से SIR की घोषणा, छत्तीसगढ़ सहित 12 राज्यों में जारी है वोटर्स वेरिफिकेशन
SIR: नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने गुरुवार को दिल्ली-कर्नाटक समेत 22 राज्यों-केंद्र शासित प्रदेशों में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) की घोषणा कर दी है। चुनाव आयोग के सचिव पवन दीवान ने 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों (CEO) को लेटर लिखकर SIR से जुड़ी तैयारी का काम जल्द से जल्द पूरा करने के लिए कहा है।
SIR: चुनाव आयोग ने लेटर में बताया कि दिल्ली, कर्नाटक सहित शेष 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में SIR प्रक्रिया अप्रैल से शुरू होने की उम्मीद है। लेटर में आगे कहा गया है कि चुनाव आयोग ने पिछले साल 24 जून को आदेश दिया था कि पूरे देश में SIR किया जाएगा।
SIR: चुनाव आयोग ने पहले फेज में बिहार में SIR करवाया था। दूसरे फेज के तहत, 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 28 अक्टूबर 2025 से SIR जारी है। असम में, SIR के बजाय स्पेशल रिवीजन 10 फरवरी को पूरा किया गया था। वहीं उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, मध्य प्रदेश, राजस्थान, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप में SIR की प्रक्रिया जारी है।
Related Posts
More News:
- 1. MP Sex Racket : पॉश कॉलोनी में देह व्यापार का भंडाफोड़, उज्बेकिस्तान की महिला सहित दो आरोपी गिरफ्तार
- 2. UP News : सक्षम युवा, खुशहाल किसान: सीएम योगी ने बताया यूपी बजट 2026-27 कैसे है जनहितकारी
- 3. Under 19 विश्व कप विजेता टीम के लिए इनाम का ऐलान, BCCI देगा इतने करोड़ रुपये
- 4. Australia's T20 World Cup squad : ऑस्ट्रेलिया की टी20 वर्ल्ड कप स्क्वॉड में बड़ा बदलाव, श्रीलंका के खिलाफ मैच से पहले टीम में शामिल हुआ ये दिग्गज
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

