Indian Railways: रेल यात्रियों के लिए काम की खबर, ट्रेन छूटने से पहले भी बदल सकेंगे बोर्डिंग स्टेशन, जानिए क्या है रेलवे का प्लान
Indian Railways: नई दिल्ली। भारतीय रेलवे यात्रियों की सुविधा बढ़ाने के लिए बोर्डिंग स्टेशन बदलने के नियमों में महत्वपूर्ण बदलाव की तैयारी कर रहा है। रेलवे बोर्ड ने सेंटर फॉर रेलवे इंफॉर्मेशन सिस्टम (सीआरआईएस) को निर्देश जारी कर इस प्रस्ताव की तकनीकी संभावना जांचने को कहा है। नए नियम लागू होने पर यात्री ट्रेन का रिजर्वेशन चार्ट तैयार होने से पहले तक अपना बोर्डिंग स्टेशन बदलने के लिए आवेदन कर सकेंगे।
Indian Railways: वर्तमान में, कंफर्म टिकट बुक होने के बाद यात्रा योजना बदलने पर बोर्डिंग स्टेशन बदलना मुश्किल होता है। चार्ट आमतौर पर ट्रेन रवाना होने से 10-20 घंटे पहले तैयार होता है। रेलवे बोर्ड के निदेशक (पैसेंजर मार्केटिंग-2) ने 19 फरवरी 2026 को जारी पत्र में कहा कि पहले चार्ट के समय को देखते हुए बोर्डिंग पॉइंट बदलने की सुविधा को दूसरे रिजर्वेशन चार्ट तक बढ़ाने का प्रस्ताव है। इससे यात्रियों को आखिरी समय में ज्यादा लचीलापन मिलेगा।
Indian Railways: सामान्य ट्रेनों में यह बदलाव चार्ट तैयार होने से करीब 30 मिनट पहले तक संभव होगा, जबकि वंदे भारत एक्सप्रेस जैसी प्रीमियम ट्रेनों में ट्रेन रवाना होने या चार्ट बनने से सिर्फ 15 मिनट पहले तक। यह सुविधा उन यात्रियों के लिए फायदेमंद होगी जो अचानक उसी रूट पर किसी अन्य स्टेशन से ट्रेन पकड़ना चाहते हैं। इससे टिकट रद्द करने या अतिरिक्त शुल्क देने की जरूरत नहीं पड़ेगी और सीटों का बेहतर प्रबंधन भी होगा।
Indian Railways: यह प्रस्ताव अभी अंतिम रूप से लागू नहीं हुआ है। सीआरआईएस से रिपोर्ट और सुझाव मिलने के बाद रेलवे बोर्ड अंतिम फैसला लेगा। यदि मंजूरी मिली तो यह बदलाव कमर्शियल सर्कुलर नंबर 17 ऑफ 2019 के तहत पहले से मौजूद सुविधा को और मजबूत करेगा। यात्री डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आसानी से आवेदन कर सकेंगे।

