Breaking News
:

CG News : एसीबी ने रिश्वत लेते फूड इंस्पेक्टर को किया गिरफ्तार, 90 हजार बरामद

CG News

आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 7 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

CG News : बिलासपुर। जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी अभियान के तहत आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (एसीबी) की बिलासपुर इकाई ने शनिवार को मस्तूरी क्षेत्र के श्याम वस्त्रकार को 90 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। आरोपी ने सरकारी उचित मूल्य की दुकान आबंटन के एवज में कुल एक लाख रुपये की मांग की थी। एसीबी टीम ने मौके से पूरी राशि बरामद कर आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 7 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।


एसीबी के डीएसपी अजितेश सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता महेंद्र पटेल ने 3 फरवरी 2026 को लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में कहा गया कि ग्राम विद्याडीह की शासकीय दुकान आबंटन प्रक्रिया में फूड इंस्पेक्टर ने एक लाख रुपये की मांग की थी। शिकायतकर्ता ने रिश्वत देने की बजाय आरोपी को रंगे हाथ पकड़वाने का निर्णय लिया।


शिकायत की गोपनीय जांच में आरोप सही पाए गए। इसके बाद एसीबी ने ट्रैप कार्रवाई की योजना बनाई और 21 फरवरी को शिकायतकर्ता द्वारा 90 हजार रुपये की व्यवस्था कर आरोपी को दिए गए। आरोपी ने महावीर सिटी स्थित अपने आवास पर रकम ली ही थी कि पहले से घात लगाए एसीबी दल ने उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।


मौके पर पूरी राशि बरामद कर आरोपी के निवास पर तलाशी भी की जा रही है। जांच जारी है और दस्तावेज़ एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर और खुलासे होने की संभावना है।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us