Create your Account
UP News : निर्माणाधीन मकान का छज्जा गिरा, दबने से एक की मौत, 3 घायल
UP News : चंदौली। बलुआ थाना क्षेत्र के नैढ़ी गांव में मंगलवार दोपहर एक निर्माणाधीन मकान का छज्जा गिरने से बड़ा हादसा हो गया। 50 वर्षीय हकीमुल्ला शाह की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन मजदूर घायल हो गए। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी और परिजनों में कोहराम मच गया।
जानकारी के मुताबिक, हकीमुल्ला शाह अपने पुराने घर को तोड़कर नया मकान बनवा रहे थे। छत की ढलाई के दौरान छज्जे के नीचे लगा गार्डर अचानक खिसक गया, जिससे पूरा छज्जा भरभराकर नीचे गिर पड़ा। उस समय हकीमुल्ला नीचे खड़े होकर सेंट्रिंग का काम देख रहे थे और मलबे की चपेट में आ गए।
हादसे में ऊपर काम कर रहे दो सगे भाई मजदूर 35 वर्षीय सतीश राम और 38 वर्षीय बबलू भी नीचे गिरकर घायल हो गए। अन्य एक मजदूर को भी चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने सभी को तुरंत सैदपुर (जनपद गाजीपुर) स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने हकीमुल्ला को मृत घोषित कर दिया। बाकी घायलों का इलाज जारी है।
सूचना पर मारूफपुर चौकी इंचार्ज अमित सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की, हालांकि परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। हकीमुल्ला शाह अपने परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। उनकी मौत के बाद पत्नी सोना, पुत्र सलीम, आलिम, तालीम और पुत्री नाजिया का रो-रोकर बुरा हाल है।
Related Posts
More News:
- 1. IPL 2026 : अभिषेक शर्मा पर BCCI ने लगाया जुर्माना, मैच फीस का 25% कटा और मिला डिमेरिट पॉइंट, जानें वजह
- 2. Electricity Bill Hike: गर्मी में लगेगा बिजली झटका, अगले सप्ताह बढ़ेंगी दरें, घरेलू उपभोक्ताओं से घाटे की भरपाई!
- 3. MP News : नकली सोने का सिक्का दिखाकर साढ़े 5 लाख की ठगी, MP-UP से चार गिरफ्तार
- 4. Horoscope: हनुमान जन्मोत्सव के दिन इन राशियों पर होगी संकट मोचन की कृपा, जानें मेष से लेकर मीन तक का हाल
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

