Breaking News
Create your Account
Accident: बोर्ड परीक्षा देने जा रहे छात्र की सड़क हादसे में मौत,एक गंभीर, सड़क किनारे डाली गई गिट्टी पर फिसल कर गिरी बाइक
- Pradeep Sharma
- 20 Feb, 2026
Accident: अंबिकापुर।अंबिकापुर जिले के बतौली में शुक्रवार को 12वीं की परीक्षा देने जा रहे 2 छात्र सड़क हादसे का शिकार हो गए। सड़क किनारे डाली गई गिट्टी पर बाइक फिसल गई और
Accident: अंबिकापुर।अंबिकापुर जिले के बतौली में शुक्रवार को 12वीं की परीक्षा देने जा रहे 2 छात्र सड़क हादसे का शिकार हो गए। सड़क किनारे डाली गई गिट्टी पर बाइक फिसल गई और अनियंत्रित होकर सामने चल रही एक बाइक से टकरा गई।
Accident: टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक करीब 12 फुट ऊपर उछल गई और दोनों छात्र कई 20-25 फीट सड़क पर घिसटते चले गए। हादसे में एक छात्र की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। घटना बतौली थाना क्षेत्र की है।
Accident: जानकारी के मुताबिक, शांतिपारा स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल में पढ़ने वाले झेराडीह के रहने वाला अनिकेश तिवारी (18) और बैलकोटा के रहने वाले निष्क एक्का (18) बाइक से बोर्ड परीक्षा देने जा रहे थे।
Accident: दोनों कुनकुरी के पास पहुंचे तो सड़क निर्माण के लिए किनारे डाली गई गिट्टी पर बाइक का संतुलन बिगड़ गया। तेज रफ्तार में चल रही बाइक सामने जा रहे एक अन्य बाइक सवार से टकराई और उछलते हुए एक कार के ऊपर से निकलकर सड़क पर जा गिरी।
Accident: हादसे में दोनों छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शांतिपारा पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान निष्क की मौत हो गई। अनिकेश तिवारी को नाजुक हालत में अंबिकापुर रेफर किया गया है। उसके सिर समेत शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं।
Related Posts
More News:
- 1. Horoscope: आज किसकी किस्मत देगी साथ, कौन रहेगा परेशान? पढ़ें शुक्रवार का राशिफल
- 2. Raipur City News : गुटखा माफिया पर शिकंजा, खमतराई से 20 लाख का अवैध माल जब्त
- 3. CG Politics: बजट सत्र से पहले कांग्रेस विधायक दल की बैठक 22 को, सरकार घेरने की बनेगी रणनीति
- 4. CG News : NH-30 बना रोमांस का ट्रैक, बाइक पर स्टंट करता कपल कैमरे में कैद, VIDEO से मचा हड़कंप
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

