Breaking News
Create your Account
Raipur City News : एम्स हॉस्पिटल के तीसरी मंजिल से कूदकर मरीज ने दी जान, पुलिस जांच में जुटी
Raipur City News : रायपुर। राजधानी रायपुर के एम्स अस्पताल में शुक्रवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई। अस्पताल में भर्ती एक मरीज ने बिल्डिंग की तीसरी मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया।
मृतक की पहचान करण नायक बंजारा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, वह खून से संबंधित बीमारी के इलाज के लिए एम्स के बी ब्लॉक स्थित बी-4 वार्ड में पिछले कुछ महीनों से भर्ती था। शुक्रवार को अचानक उसने तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही आमानाका थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि लंबी बीमारी से परेशान होकर मरीज ने यह कदम उठाया।
अमानाका थाना प्रभारी सुधांशु सिंह बघेल के मुताबिक, मामले की जांच की जा रही है। मृतक के परिजनों और अस्पताल प्रबंधन से पूछताछ की जा रही है ताकि घटना की पूरी परिस्थितियों का पता लगाया जा सके।
Related Posts
More News:
- 1. CG Breaking : डीएसपी कल्पना वर्मा पर गिरी गाज, शासन ने किया तत्काल निलंबन
- 2. Mohammed Shami: मोहम्मद शमी का धमाका, रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल में 8 विकेट झटके, टीम इंडिया में कर सकते है वापसी!
- 3. CG News : पुलिस आरक्षक की संदिग्ध मौत, सरकारी क्वार्टर में मिला शव, पीएम रिपोर्ट का इंतजार
- 4. CG News : ACB का बड़ा एक्शन, पेंशन के लिए घूस लेते बाबू गिरफ्तार, इधर हाउसिंग बोर्ड के रिश्वतखोर कमिश्नर और क्लर्क दबोचे गए
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

