Create your Account
T20 WC Super-8 Stage Match IND vs SA: हार्दिक पंड्या के शार्ट से घायल हुआ ये भारतीय तेज गेंदबाज, कल खेले जाने वाले सुपर-8 स्टेज मैच से पहले बढ़ी टीम इंडिया की टेंशन
अहमदाबाद: T20 WC Super-8 Stage Match IND vs SA: टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 चरण से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। मोहम्मद सिराज नेट सेशन के दौरान चोटिल हो गए हैं। दक्षिण अफ्रीका मैच के खिलाफ होने वाले मुकाबले से पहले ये भारत के लिए बड़ी टेंशन है, जो रविवार 22 फरवरी को नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में शाम 7 बजे खेला जाएगा।
T20 WC Super-8 Stage Match IND vs SA: रिपोर्ट्स के अनुसार, नेट प्रैक्टिस में हार्दिक पंड्या की जोरदार ड्राइव सिराज के बाएं घुटने पर लग गई। गेंद इतनी तेज लगी कि सिराज दर्द से कराहते हुए लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर चले गए। फिजियो ने उन्हें तुरंत इलाज दिया, लेकिन उनकी चोट की गंभीरता की जांच जारी है। अगर चोट गंभीर साबित हुई तो टीम की तेज गेंदबाजी इकाई पर बड़ा असर पड़ेगा।
T20 WC Super-8 Stage Match IND vs SA: सिराज को हर्षित राणा के टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद टीम में शामिल किया गया था। उन्होंने यूएसए के खिलाफ ग्रुप स्टेज में शानदार वापसी की थी, जहां 29 रन देकर 3 विकेट चटकाए थे। हालांकि, नामीबिया, पाकिस्तान और नीदरलैंड्स के मैचों में उन्हें बेंच पर रखा गया। अब सुपर-8 में वे बैक-अप पेसर के रूप में महत्वपूर्ण थे, क्योंकि मुख्य तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह के साथ तीसरे विकल्प की जरूरत थी।
T20 WC Super-8 Stage Match IND vs SA: टीम मैनेजमेंट अब विकल्प तलाश रही है। सिराज की फिटनेस रिपोर्ट का इंतजार है, लेकिन यह चोट भारत के लिए सरदर्द है, खासकर जब सुपर-8 में मजबूत टीमों से मुकाबला है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच में भारत मजबूत प्रदर्शन की उम्मीद कर रहा है, लेकिन पेस अटैक की चिंता बढ़ गई है।
T20 WC Super-8 Stage Match IND vs SA: भारतीय टीम
अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेट कीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अक्षर पटेल (वीसी), शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, संजू सैमसन (विकेट कीपर), मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव और वाशिंगटन सुंदर।
Related Posts
More News:
- 1. O Romeo : ओ रोमियो को कोर्ट से मिली हरी झंडी, रिलीज पर रोक लगाने की याचिका कोर्ट ने की खारिज
- 2. T20 WC NZ vs PAK Super 8 Stage: पाकिस्तान ने टॉस जीतकर न्यूजीलैंड के खिलाफ बल्लेबाजी चुनी, कोलंबो में बारिश के कारण देरी, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11
- 3. X Outage: एक्स और इंस्टाग्राम में एक साथ आउटेज, लाखों यूजर्स परेशान
- 4. MP News : फिल्मी कहानी की तरह रियल जिंदगी में खरीदा प्रेमी, पत्नी को डेढ़ करोड़ चुकाकर खरीदा पति, कुटुंब न्यायालय में हुआ समझौता
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

