Breaking News
CG News : हाथी शावकों के शव मिलने का मामला, 3 संदिग्ध हिरासत में, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगी खुलासा
IPL 2026 Full Squad: आईपीएल 2026 के सभी 10 टीमों का स्क्वाड, यहां देखें कौन से टीम में कौन से धुरंधर
LPG Crisis In India: गैस की किल्लत के बीच भारत की मदद को आगे आया यह देश, LNG सप्लाई का दिया प्रस्ताव
Create your Account
X Outage: एक्स और इंस्टाग्राम में एक साथ आउटेज, लाखों यूजर्स परेशान
X Outage: नई दिल्ली: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) आज शाम करीब 4 बजे अचानक डाउन हो गया। डाउन डिटेक्टर जैसी ट्रैकिंग वेबसाइट के अनुसार, भारत में हजारों यूजर्स ने इस समस्या की शिकायत दर्ज की। सबसे ज्यादा प्रभाव वेबसाइट यूजर्स पर पड़ा, जहां 64% रिपोर्ट्स आईं। 23% यूजर्स ने मोबाइल ऐप में दिक्कत बताई, जबकि 13% ने लॉगइन-लॉगआउट संबंधी परेशानी की शिकायत की।
X Outage: यूजर्स के मुताबिक, एक्स पर पेज रिफ्रेश करने पर "Something went wrong. Try reloading" का मैसेज दिख रहा था। दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद और चेन्नई से सबसे अधिक आउटेज रिपोर्ट्स दर्ज हुईं। एक्स की ओर से अब तक इस खराबी के कारण पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
X Outage: इसी दिन सुबह इंस्टाग्राम भी कुछ घंटों के लिए दुनियाभर में डाउन रहा। भारतीय समयानुसार सुबह 7 बजे तक डाउन डिटेक्टर पर 10,000 से ज्यादा शिकायतें दर्ज हुईं। समस्या मुख्य रूप से वेब ब्राउजर पर देखी गई, जहां यूजर्स को "Sorry, something went wrong" मैसेज दिख रहा था। मोबाइल ऐप पर भी फीड लोड नहीं हो रही थी। मेटा (इंस्टाग्राम की पैरेंट कंपनी) ने अभी तक आउटेज के कारणों की जानकारी नहीं दी है।
X Outage: यह लगातार दो बड़े सोशल प्लेटफॉर्म्स का डाउन होना यूजर्स के लिए परेशानी का सबब बना। विशेषज्ञों का कहना है कि तकनीकी खराबी या सर्वर इश्यू के कारण ऐसा हुआ होगा।
Related Posts
More News:
- 1. UP News : मोहब्बत का दर्दनाक अंजाम, पेड़ से लटके मिले प्रेमी-प्रेमिका के शव, जांच में जुटी पुलिस
- 2. CG News : छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ IPS अमित कुमार केंद्र में ADG पद के लिए इम्पैनल, बड़ी जिम्मेदारी की राह हुई साफ
- 3. CG News : पूर्व गृह मंत्री के बेटे की फिर बढ़ी मुश्किलें, एक और केस दर्ज, नशे में पुलिस से अभद्रता का आरोप
- 4. CG News : लिफ्ट देकर महिला से छेड़छाड़, विरोध पर चलती कार से फेंका, नाबालिग समेत दो गिरफ्तार
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

