Create your Account
Vivah Muhurat 2026: फरवरी–मार्च में कब-कब है विवाह का शुभ समय, यहां जानें शादी के सभी शुभ मुहूर्त की पूरी लिस्ट
इंटरनेट डेस्क। Vivah Muhurat 2026: विवाह मुहूर्त को लेकर शादी की तैयारी कर रहे परिवारों के लिए अच्छी खबर है। पंचांग के अनुसार फरवरी और मार्च 2026 के दौरान विवाह के लिए कई शुभ और मंगलकारी मुहूर्त बन रहे हैं। इन महीनों में ग्रहों की स्थिति वैवाहिक जीवन की शुरुआत के लिए अनुकूल मानी जा रही है, जिससे दांपत्य जीवन में सुख, स्थिरता और समृद्धि का संयोग बनता है। आइए जानते हैं किन तारीखों और नक्षत्रों में विवाह करना सबसे शुभ रहेगा।
विवाह मुहूर्त 2026-
साल 2026 में विवाह के लिए कई शुभ मुहूर्त उपलब्ध हैं। विवाह मुहूर्त कैलेंडर के अनुसार, इस वर्ष 12 में से केवल 8 महीनों में ही शादी के योग बन रहे हैं। ऐसे में जो लोग 2026 में शादी की योजना बना रहे हैं, उनके लिए फरवरी, मार्च, अप्रैल, मई, जून, जुलाई, नवंबर और दिसंबर का समय शुभ माना जा रहा है। खास बात यह है कि एक महीने के अंदर ही कुल 14 विवाह मुहूर्त उपलब्ध हैं।
फरवरी-मार्च 2026 शुभ विवाह मुहूर्त-
वर्ष 2026 के दूसरे महीने यानी फरवरी में विवाह के लिए सबसे अधिक शुभ मुहूर्त देखने को मिले। हालांकि अब फरवरी में शादी के लिए केवल 21, 24, 25 और 26 फरवरी की तिथियां ही शेष रह गई हैं। ध्यान देने वाली बात यह है कि 24 फरवरी से होलाष्टक की शुरुआत हो रही है, ऐसे में 24, 25 और 26 फरवरी को विवाह कार्य वर्जित माना जा सकता है। इसलिए इन तिथियों को लेकर विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। वहीं, अगर मार्च महीने की बात करें तो विवाह के लिए कुल 8 शुभ तिथियां उपलब्ध हैं। 2, 3, 4, 7, 8, 9, 11 और 12 मार्च को शादी-विवाह के लिए अनुकूल माना गया है।
इसके बाद 15 मार्च से सूर्य देव मीन राशि में प्रवेश करेंगे, जिससे खरमास की शुरुआत हो जाएगी। खरमास के दौरान विवाह जैसे शुभ कार्य नहीं किए जाते। सूर्य के 14 अप्रैल को मेष राशि में प्रवेश करने के साथ ही खरमास समाप्त होगा और इसके बाद दोबारा विवाह के शुभ मुहूर्त उपलब्ध होंगे।
Related Posts
More News:
- 1. Premanand Maharaj Virat-Anushka: वृंदावन में विराट-अनुष्का, संत प्रेमानंद महाराज के सत्संग में दिखी अनोखी सादगी, फैंस बोले- सबसे खूबसूरत तस्वीर
- 2. IND vs NAM : नामीबिया के खिलाफ अभिषेक शर्मा बाहर!, बुमराह-सैमसन की हो सकती है वापसी
- 3. CG Suspend : ट्रांसफर आदेश की अवहेलना पड़ी भारी, टीआई और आरक्षक निलंबित
- 4. IND vs ENG U19 Final: अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में भारत ने जीता टॉस, इंग्लैंड के खिलाफ पहले बल्लेबाजी का फैसला, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

