Breaking News
:

CM Vishnu Deo Sai Birthday: अपने 62वें बर्थडे पर सोशल मीडिया पर छाए CM विष्णु देव साय, X पर नंबर वन पर ट्रेंड कर रहा ‘लोकप्रिय मुख्यमंत्री’, 90 किलो लड्डू से तोला गया

रायपुर। CM Vishnu Deo Sai Trending on Birthday: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। CM साय 62 साल के हो गए है।

रायपुर। CM Vishnu Deo Sai Trending on Birthday: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। CM साय 62 साल के हो गए है। इस मौके पर वह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर वह हैशटैग ‘लोकप्रिय मुख्यमंत्री’ के साथ नंबर 1 पर ट्रेंड कर रहे हैं। X पर हैशटैग ‘लोकप्रिय मुख्यमंत्री’ ट्रेंड कर रहा है। इसे क्लिक करने पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उनके जन्मदिन की बधाई सामने आ रही है।


CM Vishnu Deo Sai Birthday: PM मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने दी बधाई


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को उनके जन्मदिन पर बधाई दी है। उन्होंने X पर लिखा- ‘छत्तीसगढ़ के CM विष्णु देव साय को जन्मदिन की शुभकामनाएं। उनके प्रयास से छत्तीसगढ़ की प्रगति को गति मिली है, जो बहुत सराहनीय है. साथ ही लोगों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा है। उनके दीर्घायु और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं।


CM Vishnu Deo Sai Birthday: देशभर से बधाई


मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिन के मौके पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, CM देवेंद्र फडणवीस, CM हिमंत बस्वा, CM पुष्कर सिंह धामी समेत देश-प्रदेश के तमाम नेताओं ने जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।


CM Vishnu Deo Sai Birthday: CM साय को 90 किलो लड्डू से तोला गया


मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिन के मौके पर रायपुर हेलीपैड पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे। इस दौरान CM साय को 90 किलो लड्डू से तौला गया। मौके पर रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा भी मौजूद रहे।


CM Vishnu Deo Sai Birthday: गृह ग्राम बगिया में धार्मिक अनुष्ठानों में होंगे शामिल


इस अवसर पर मुख्यमंत्री अपने गृह ग्राम बगिया में आयोजित धार्मिक अनुष्ठानों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री सुबह रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा जशपुर के लिए रवाना हुए। बगिया स्थित अपने निवास पर वे परिवार के साथ सत्यनारायण व्रत कथा में सम्मिलित होंगे। मुख्यमंत्री शाम करीब सवा पांच बजे वापस रायपुर लौटेंगे।


---

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us