Breaking News
Create your Account
Raipur City News : अपहरण कर वसूली की साजिश नाकाम, पिस्टल के दम पर बंधक बनाए दो युवक, 6 आरोपी गिरफ्तार
- Rohit banchhor
- 20 Feb, 2026
सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
Raipur City News : रायपुर। रायपुर पुलिस ने अपहरण कर बंधक बनाकर वसूली की बड़ी साजिश को समय रहते नाकाम कर दिया। आजाद चौक थाना क्षेत्र के घोराही तालाब-रामकुंड इलाके में दो युवकों को अवैध रूप से बंधक बनाकर मारपीट किए जाने की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
सूचना मिलते ही डीसीपी वेस्ट संदीप पटेल के निर्देश पर एडिशनल डीसीपी राहुल देव शर्मा और एसीपी इशु अग्रवाल के मार्गदर्शन में आजाद चौक थाना पुलिस ने क्षेत्र की घेराबंदी कर सघन तलाशी अभियान चलाया। संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर एक झोपड़ी में रेड की गई, जहां से जीवन यदु और राकेश शर्मा (दोनों निवासी धमतरी) को सकुशल मुक्त कराया गया।
प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि करीब 2 लाख रुपये के लेन-देन विवाद को लेकर आरोपियों ने सुनियोजित तरीके से दोनों युवकों का करबला तालाब के पास से अपहरण किया। उन्हें बंधक बनाकर हथियारों के बल पर मारपीट की गई और जबरन जमीन के दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कराए गए। साथ ही नगद राशि, बैंक दस्तावेज, मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल भी लूट ली गई।
मामले में पुलिस ने आरोपी कामरान अब्बास 29 वर्ष, निवासी शिवनगर हांडीपारा, नवीन उर्फ नन्नू ढीमर 19 वर्ष निवासी रामकुंड यूनियन क्लब के पास, लक्की निषाद उर्फ छोटा चिकन 19 वर्ष निवासी सतबहनिया मंदिर के पास, राकेश धीवर 24 वर्ष निवासी खाटू श्याम मंदिर के पास, अनिल धीवर 30 वर्ष व हरिओम सोनकर 47 वर्ष को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पिस्टल समेत अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की है। सभी के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न गंभीर धाराओं और आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई की गई है। मामले में अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
Related Posts
More News:
- 1. CG News : गैस सिलेंडर से लदे पिकअप ने युवक को कुचला, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
- 2. MP Crime : जंगल में डोकरीखेड़ा डैम के पास संदिग्ध हालत में मिली अज्ञात महिला की लाश, पुलिस जांच में जुटी
- 3. Pacific Mall fire : सरिता विहार के पैसिफिक मॉल में लगी भीषण आग, निर्माणाधीन थिएटर से उठीं लपटें, मची अफरा-तफरी
- 4. Shakira India Concert 2026: मुंबई से दिल्ली तक गूंजेंगे Waka Waka के सुर, 20 साल बाद भारत में होगा इस ग्लोबल स्टार का मेगा कॉन्सर्ट
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

