Create your Account
MP News: बस और वैन में आमने-सामने की टक्कर में 5 लोगों की मौत, 7 घायल
- Pradeep Sharma
- 21 Feb, 2026
MP News: ग्वालियर। Bhind Road Accident: मध्य प्रदेश के भिंड–ग्वालियर NH-719 पर तेज रफ्तार बस ने यात्रियों से भरी ईको कार को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें पांच लोगों की मौके पर
MP News: ग्वालियर। Bhind Road Accident: मध्य प्रदेश के भिंड–ग्वालियर NH-719 पर तेज रफ्तार बस ने यात्रियों से भरी ईको कार को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों में से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें ग्वालियर रेफर किया गया है।
MP News: जानकारी के अनुसार, बस भिंड में बारात छोड़कर ग्वालियर जा रही थी, तभी जिले के छीमका के पास यह हादसा हुआ। सूचना मिलने पर गोहद चौराहा पुलिस तुरंत पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। भिंड के एसपी असीत यादव ने बताया कि घायलों को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से गंभीर मामलों को ग्वालियर रेफर किया गया।
MP News: बस की टक्कर इतनी जोरदार थी कि वैन का आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चीख-पुकार मच गई और सड़क पर खून बिखर गया।पुलिस ने मौके से साक्ष्य इकट्ठा किए और सीसीटीवी फुटेज की तलाश शुरू कर दी, हालांकि हाईवे पर कैमरे कम हैं।
Related Posts
More News:
- 1. MP News : कलश यात्रा के दौरान भगदड़, एक महिला की मौत; कई घायल, मची चीख-पुकार
- 2. Share Market: शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 1,048 अंक टूटा, निफ्टी 25,471 पर बंद; रुपया 90.64 पर कमजोर
- 3. NZ vs CAN T20 WC 2026: न्यूजीलैंड ने कनाडा को 8 विकेट से हराकर सुपर-8 में की एंट्री, ग्लेन फिलिप्स और रचिन रवींद्र ने खेली धुआंधार पारी
- 4. Mahashivratri 2026 : आज महाशिवरात्रि की शाम रहेगा भद्रा का साया, तो क्या कर सकते शिव पूजा? नोट करें निशिता मुहूर्त
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

