Breaking News
Create your Account
Share Market: शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 1,048 अंक टूटा, निफ्टी 25,471 पर बंद; रुपया 90.64 पर कमजोर
Share Market: नई दिल्ली: हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार में जोरदार बिकवाली देखी गई। वैश्विक बाजारों में सुस्ती, आईटी, धातु और कमोडिटी सेक्टरों में मुनाफावसूली तथा अमेरिकी मुद्रास्फीति डेटा से पहले सतर्कता के कारण बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी 1 प्रतिशत से अधिक गिरकर बंद हुए। रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 3 पैसे कमजोर होकर 90.64 (अस्थायी) पर समाप्त हुआ।
Share Market: 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 1,048.16 अंक या 1.25 प्रतिशत लुढ़ककर 82,626.76 पर बंद हुआ। दिन के दौरान यह 1,140.37 अंक या 1.36 प्रतिशत गिरकर 82,534.55 के इंट्राडे निचले स्तर पर पहुंचा। वहीं, 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 336.10 अंक या 1.30 प्रतिशत टूटकर 25,471.10 पर बंद हुआ, जबकि इंट्राडे में यह 362.9 अंक या 1.4 प्रतिशत गिरकर 25,444.30 के निचले स्तर पर आया।
Share Market: सेंसेक्स पैक में हिंदुस्तान यूनिलीवर, इटरनल, टाइटन, टाटा स्टील, अदानी पोर्ट्स, टीसीएस, पावरग्रिड, रिलायंस इंडस्ट्रीज, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, एशियन पेंट्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एचडीएफसी बैंक और एचसीएल टेक प्रमुख रूप से लाल निशान में रहे। केवल बजाज फाइनेंस और एसबीआई ही हरे निशान में बंद हुए।
Share Market: जियोजित इन्वेस्टमेंट्स के रिसर्च हेड विनोद नायर ने बताया कि अमेरिकी मुद्रास्फीति आंकड़ों से पहले वैश्विक कमजोरी, एआई-संबंधित चिंताओं और रूस के डॉलर सेटलमेंट में लौटने की खबरों से धातु शेयरों में बिकवाली बढ़ी। एशियाई बाजार नकारात्मक रहे, जबकि यूरोपीय बाजार मिले-जुले थे। ब्रेंट क्रूड 0.32 प्रतिशत बढ़कर 67.81 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंचा।
Related Posts
More News:
- 1. Indian Railway Train: वैष्णो देवी जाने वालों के लिए खुशखबरी, रेलवे ने की बड़ी घोषणा, पढ़ें पूरी खबर
- 2. Goa nightclub fire: लूथरा ब्रदर्स को अदालत से मिली जमानत, पर बाहर नहीं आ पाएंगे दोनों भाई
- 3. CG Weather : छत्तीसगढ़ में मौसम का बदला मिजाज: आंधी-तूफान और ओलावृष्टि का अलर्ट, कोरबा में बरसे बादल, कई इलाकों में बारिश की चेतावनी
- 4. IPL 2026: चिन्नास्वामी के DJ पर क्यों भड़की चेन्नई सुपर किंग्स, BCCI से की शिकायत, जानिए क्या है पूरा मामला
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

