Breaking News
Create your Account
Beginning of Chardham Yatra: अक्षय तृतीया पर चारधाम यात्रा की शुरुआत, गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट खुले, जय मां गंगा-यमुना” के गूंजे जयघोष
Beginning of Chardham Yatra: नई दिल्ली: अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर आज से चारधाम यात्रा का विधिवत शुभारंभ हो गया। वैदिक मंत्रोच्चारण, धार्मिक अनुष्ठानों और “जय मां गंगा-यमुना” के जयघोष के बीच गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। इस शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी उपस्थित रहे और उन्होंने इस दिव्य क्षण का साक्षी बनकर यात्रा के महत्व को और बढ़ाया।
गंगोत्री धाम में कपाट खुलने के समय हजारों श्रद्धालु मंदिर परिसर में मौजूद रहे। पूरा वातावरण “हर-हर गंगे” और “मां गंगा की जय” के नारों से गूंज उठा। निर्धारित शुभ मुहूर्त के अनुसार दोपहर 12:15 बजे कपाट खोले गए। इस दौरान श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की गई, जिससे माहौल और भी भक्तिमय हो गया।
इससे पहले सुबह तड़के मां गंगा की उत्सव डोली भैरव घाटी से गंगोत्री के लिए रवाना हुई। भैरव घाटी में विशेष पूजा-अर्चना के बाद डोली यात्रा आगे बढ़ी। मंदिर समिति के अनुसार विधि-विधान से गंगा पूजन, गंगा सहस्रनाम पाठ और विशेष अनुष्ठान संपन्न कर कपाट खोले गए। पहले ही दिन हजारों श्रद्धालुओं ने दर्शन कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।
Related Posts
More News:
- 1. UP IPS Transfer : यूपी में 12 IPS अफसरों का तबादला, जानिए किसे मिली कहां की जिम्मेदारी
- 2. Mahakaal Darshan: उज्जैन के राजा बाबा महाकालेश्वर के घर बैठे पाएं दर्शन, देखें लाइव
- 3. LSG vs GT IPL 2026: टॉस जीतकर गुजरात ने चुनी गेंदबाजी, लखनऊ को शुरुआती झटका, कप्तान पंत और मार्श आउट
- 4. Women’s T20 World Cup 2026: महिला टी20 विश्व कप 2026 के लिए प्राइज मनी का ऐलान, विजेता टीम पर होगी पैसों की बारिश
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

