Breaking News
:

DA Hike : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : DA में 2% बढ़ोतरी को मंजूरी, अब 60 फीसदी मिलेगा महंगाई भत्ता

DA Hike

DA Hike : नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बड़ा तोहफा दिया है। कैबिनेट ने महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। अब केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़कर 60 प्रतिशत हो गया है।


DA Hike : 3 महीने का एरियर भी मिलेगा

यह बढ़ोतरी जनवरी 2026 से प्रभावी मानी जाएगी। इसका मतलब है कि अप्रैल महीने की सैलरी में कर्मचारियों को जनवरी, फरवरी और मार्च का DA एरियर के रूप में मिलेगा। पेंशनभोगियों के लिए भी महंगाई राहत में समान 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है।


DA Hike : पहली बार इतनी देरी से हुआ ऐलान

इस बार DA के ऐलान में काफी देरी हुई है। आमतौर पर सरकार मार्च महीने में होली के आसपास जनवरी-जून की छमाही के लिए DA घोषित कर देती है, लेकिन इस बार अप्रैल में ऐलान किया गया। यह पिछले 10 वर्षों में पहला मौका है जब DA का फैसला अप्रैल में लिया गया है। पिछली बार अक्टूबर 2025 में DA को 55 प्रतिशत से बढ़ाकर 58 प्रतिशत किया गया था, जो 1 जुलाई 2025 से लागू हुआ था। केंद्र सरकार साल में दो बार (जनवरी और जुलाई) महंगाई भत्ता और महंगाई राहत में संशोधन करती है, ताकि महंगाई के असर को कम किया जा सके।


DA Hike : 8वें वेतन आयोग की मांग जोरों पर

यह फैसला ऐसे समय में आया है जब केंद्रीय कर्मचारी संगठन 8वें वेतन आयोग के गठन की मांग कर रहे हैं। सरकार ने नवंबर 2025 में 8वें वेतन आयोग का गठन कर दिया है। इस आयोग को सैलरी स्ट्रक्चर, भत्तों और पेंशन पर सिफारिशें 18 महीने के अंदर सरकार को सौंपनी हैं। आयोग की सिफारिशें जनवरी 2026 से लागू होने की उम्मीद है।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us