Create your Account
Vedanta Power Plant Blast: सिंघीतराई वेदांता पावर प्लांट के बॉयलर ब्लास्ट में अब तक 9 मजदूरों की मौत, बढ़ सकती है मृतकों की संख्या, जांच के आदेश
सक्ती। Vedanta Power Plant Blast: छत्तीसगढ़ में सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में मंगलवार 14 अप्रैल को बॉयलर फटने से अब तक 9 मजदूरों के मौत की पुष्टि हुई है। वहीं 30-40 मजदूर घायल हुए हैं। 12 मजदूरों की हालत गंभीर है। सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है।
Vedanta Power Plant Blast: घटना पर मौजूद मजदूरों के अनुसार, रोज की तरह प्लांट में काम चालू था तभी करीब दोपहर 2:00 बजे के आसपास अचानक बॉयलर में धमाके दार विस्फोट हो गया। जिससे आसपास काम कर रहे कर्मचारी भी इसकी चपेट में आ गए। तो कई लोग इसमें पूरी तरह झुलस गए।
Vedanta Power Plant Blast: घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज किया जा रहा है। डॉक्टर ने 12 मजदूरों की हालत गंभीर बताई है। ऐसे में मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका भी जताई जा रही है। सक्ती एसपी प्रफुल्ल ठाकुर ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि, राहत और बचाव कार्य तेजी से चलाया जा रहा है। पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद है।
Vedanta Power Plant Blast: जांच के आदेश
हादसे के बाद श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने तत्काल जांच के निर्देश दिए हैं। श्रम मंत्री ने बताया कि जांच के लिए एक विशेष टीम गठित की गई है। यह टीम मौके पर पहुंचकर तकनीकी और सुरक्षा पहलुओं की बारीकी से पड़ताल करेगी। हादसे के समय प्लांट में सुरक्षा मानकों का पालन हुआ या नहीं, इसकी भी जांच की जाएगी। ठेकेदार, सुपरवाइजर और प्रबंधन की भूमिका की भी समीक्षा होगी।
Related Posts
More News:
- 1. Delhi : AI स्मार्ट टॉयलेट से STEM लैब तक, दिल्ली के सरकारी स्कूलों को मिली हाईटेक सौगात; CM रेखा गुप्ता ने शुरू की ‘सक्षम’ योजना
- 2. IND vs ENG 5th T20: टीम इंडिया ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, वैभव सूर्यवंशी भारत की प्लेइंग XI से बाहर, देखें दोनों टीमों के प्लेइंग 11
- 3. MP Crime : भाभी की पत्थर से कुचलकर की हत्या, फिर खुद पेड़ पर फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी
- 4. CG Crime : अंधेकत्ल की गुत्थी सुलझी, 4 लाख की सुपारी देकर कराई थी महिला की हत्या, 9 आरोपी गिरफ्तार
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

