India-Australia uranium deal sealed: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच यूरेनियम डील पर मुहर, रक्षा से लेकर AI और स्पेस तक कई अहम समझौते
- Pradeep Sharma
- 09 Jul, 2026
Modi India-Australia uranium deal sealed: मेलबर्न/नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच गुरुवार को यूरेनियम आपूर्ति सहित रक्षा, व्यापार क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए।
Modi India-Australia uranium deal sealed: मेलबर्न/नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच गुरुवार को रणनीतिक साझेदारी को नई मजबूती देते हुए यूरेनियम आपूर्ति सहित रक्षा, व्यापार, ऊर्जा, अंतरिक्ष, क्रिटिकल मिनरल्स और उभरती प्रौद्योगिकियों के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए। मेलबर्न में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज की द्विपक्षीय बैठक के बाद संयुक्त प्रेस वार्ता में दोनों नेताओं ने इन समझौतों की घोषणा की।
India-Australia uranium deal sealed: प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया से भारत को यूरेनियम की आपूर्ति शुरू होने से देश के स्वच्छ ऊर्जा मिशन को नई गति मिलेगी। उन्होंने बताया कि दोनों देश मिलकर क्रिटिकल मिनरल्स कॉरिडोर विकसित करेंगे, जिससे ऊर्जा और औद्योगिक क्षेत्र में सहयोग को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही, ऑस्ट्रेलिया के कोकोस (कीलिंग) द्वीप पर स्पेस ट्रैकिंग टर्मिनल स्थापित किया जाएगा, जो भारत के महत्वाकांक्षी गगनयान मिशन के लिए महत्वपूर्ण तकनीकी सहयोग प्रदान करेगा।
India-Australia uranium deal sealed: दोनों देशों का रिश्ता क्रिकेट जैसा: प्रधानमंत्री मोदी
संयुक्त प्रेस वार्ता के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने भारत और ऑस्ट्रेलिया के संबंधों की तुलना क्रिकेट से करते हुए कहा कि दोनों देशों की मुलाकातें क्रिकेट की तरह होती हैं। उन्होंने कहा, हमारे एजेंडे में वनडे जैसा फोकस है, फैसले टी-20 की तरह तेजी से होते हैं और हमारी साझेदारी टेस्ट मैच की तरह लंबी, मजबूत और भरोसेमंद है। उन्होंने आतंकवाद के मुद्दे पर भी दोनों देशों की साझा प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि आतंकवाद पूरी मानवता के लिए गंभीर चुनौती है और इसके खिलाफ भारत एवं ऑस्ट्रेलिया का सहयोग लगातार मजबूत हो रहा है।
India-Australia uranium deal sealed: पहले हमारी नीतियां अलग थीं, अब दूरी खत्म: एंथनी अल्बनीज
ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने कहा कि अब तक दोनों देशों की सप्लाई चेन तो जुड़ी हुई थी, लेकिन नीतियों में अंतर था। उन्होंने कहा कि नए समझौते इस दूरी को समाप्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। अल्बनीज ने बताया कि वर्ष 2015 के भारत-ऑस्ट्रेलिया परमाणु सहयोग समझौते के तहत भारत को यूरेनियम निर्यात की व्यवस्था पर औपचारिक हस्ताक्षर किए गए हैं। उन्होंने कहा कि दोनों देश अपने संबंधों को और अधिक गहरा एवं व्यापक बनाने के लिए लगातार प्रयासरत हैं।
India-Australia uranium deal sealed: AI, क्वांटम और सेमीकंडक्टर में बढ़ेगा सहयोग
बैठक के दौरान दोनों देशों ने ऑस्ट्रेलिया-भारत साइबर, क्रिटिकल टेक्नोलॉजी एंड सप्लाई चेन (PACTS) पार्टनरशिप शुरू करने पर भी सहमति जताई। इस पहल के तहत भारत और ऑस्ट्रेलिया आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), क्वांटम कंप्यूटिंग, सेमीकंडक्टर, साइबर सुरक्षा और डिजिटल रेजिलिएंस जैसे रणनीतिक क्षेत्रों में संयुक्त अनुसंधान और तकनीकी सहयोग को बढ़ावा देंगे।
India-Australia uranium deal sealed: प्रमुख समझौते एक नजर में
1. भारत को ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम आपूर्ति पर सहमति।
2.क्रिटिकल मिनरल्स कॉरिडोर विकसित करने का निर्णय।
3.कोकोस (कीलिंग) द्वीप पर स्पेस ट्रैकिंग टर्मिनल की स्थापना।
4.रक्षा, व्यापार, ऊर्जा और अंतरिक्ष क्षेत्र में सहयोग का विस्तार।
5.AI, क्वांटम कंप्यूटिंग, सेमीकंडक्टर और साइबर सुरक्षा में संयुक्त अनुसंधान के लिए PACTS पार्टनरशिप की शुरुआत।
6.आतंकवाद के खिलाफ सहयोग और क्षेत्रीय सुरक्षा पर साझा प्रतिबद्धता।

