FIFA World Cup 2026: 5 बार का विश्व चैंपियन ब्राजील फीफा वर्ल्ड कप से बाहर, नेमार ने रिटायरमेंट लिया, नॉर्वे ने 2-1 से हराया
- Pradeep Sharma
- 06 Jul, 2026
FIFA World Cup 2026: न्यू जर्सी (अमेरिका)। 5 बार की विश्व चैंपियन ब्राजील फीफा वर्ल्ड कप 2026 से बाहर हो गई है। सोमवार को खेले गए प्री-क्वार्टर फाइनल (राउंड ऑफ 16) मुकाबले में नॉर्वे ने बड़ा उलटफेर करते हुए ब्राजील को 2-1 से शिकस्त दी।
FIFA World Cup 2026: न्यू जर्सी (अमेरिका)। 5 बार की विश्व चैंपियन ब्राजील फीफा वर्ल्ड कप 2026 से बाहर हो गई है। सोमवार को खेले गए प्री-क्वार्टर फाइनल (राउंड ऑफ 16) मुकाबले में नॉर्वे ने बड़ा उलटफेर करते हुए ब्राजील को 2-1 से शिकस्त दी। इस ऐतिहासिक जीत के साथ नॉर्वे पहली बार वर्ल्ड कप के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गया है, जहां अब उसका सामना मेजबान मैक्सिको को 3-2 से हराने वाली इंग्लैंड की टीम से होगा।
FIFA World Cup 2026: इस करारी हार से टूटे ब्राजील के दिग्गज फुटबॉलर नेमार जूनियर ने इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास का ऐलान कर दिया है। मैच खत्म होते ही नेमार बेहद निराश होकर मैदान पर घुटनों के बल बैठ गए और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। नेमार ने कहा, 'जहां से शुरू हुआ, वहीं खत्म हुआ' मैंने अपनी तरफ से पूरी कोशिश की। मेरा इंटरनेशनल सफर इसी मैदान से शुरू हुआ था और आज यहीं खत्म हो गया। ब्राजील के लिए अब मेरा अध्याय समाप्त हो चुका है।
FIFA World Cup 2026: दिलचस्प लेकिन भावुक बात यह है कि नेमार ने साल 2010 में इसी मैदान (तत्कालीन मेटलाइफ स्टेडियम) पर अमेरिका के खिलाफ खेलते हुए ब्राजील के लिए अपना डेब्यू किया था, और आज इसी मैदान पर उनका इंटरनेशनल करियर समाप्त हो गया। हालांकि, वे क्लब फुटबॉल खेलते रहेंगे। फिलहाल उनका कॉन्ट्रैक्ट सैंटोस FC के साथ है।
FIFA World Cup 2026: ब्राजील ने गंवाए मौके, नेमार का गोल भी न बचा सका हार
मैच के पहले हाफ में ब्राजील के पास बढ़त बनाने का सुनहरा मौका था। 15वें मिनट में VAR (वीडियो असिस्ट रीव्यू) के बाद ब्राजील को पेनल्टी मिली, लेकिन ब्रूनो गुइमारेस का शॉट नॉर्वे के गोलकीपर ऑर्जन नीलैंड ने शानदार डाइव लगाकर रोक दिया। नीलैंड ने पूरे मैच में गेब्रियल मार्टिनेली और विनीसियस जूनियर के कई प्रयासों को नाकाम किया।
FIFA World Cup 2026: इंजरी टाइम के 10वें मिनट में ब्राजील को एक और पेनल्टी मिली, जिसे नेमार ने गोल में तब्दील कर स्कोर 2-1 किया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। ब्राजील 1990 के बाद पहली बार वर्ल्ड कप के इतने शुरुआती चरण (प्री-क्वार्टर फाइनल) से बाहर हुआ है। हार के बाद ब्राजील के कप्तान मार्किन्योस ने हार के बाद कहा, "अब नई पीढ़ी के खिलाड़ियों का समय है। हमें उम्मीद है कि ब्राजील के फैंस उन्हें धैर्य के साथ पूरा समर्थन देंगे।"
FIFA World Cup 2026: पेले की बराबरी पर छूटा साथ
लगातार चोटों से जूझ रहे नेमार इस वर्ल्ड कप में सिर्फ दो मैच ही खेल सके। भले ही ब्राजील हार गया, लेकिन अपने आखिरी मैच में गोल करके नेमार ने महान पेले के एक बड़े रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। 4 वर्ल्ड कप में गोल: पेले और नेमार दोनों ने ब्राजील के लिए 4 अलग-अलग फीफा वर्ल्ड कप में गोल करने का कारनामा किया है। नेमार ब्राजील के लिए सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी के रूप में विदा हुए हैं। उनके नाम 80 अंतरराष्ट्रीय गोल हैं, जो पेले (77 गोल) से 3 ज्यादा हैं।
FIFA World Cup 2026: यूरोपीय टीमों का 'जलवा' बरकरार
इस हार के साथ ही ब्राजील का यूरोपीय टीमों के खिलाफ वर्ल्ड कप नॉकआउट में हार का सिलसिला जारी रहा। यह लगातार छठा वर्ल्ड कप है जब ब्राजील किसी यूरोपीय टीम से हारकर बाहर हुआ है।
2006: फ्रांस
2010: नीदरलैंड
2014: जर्मनी
2018: बेल्जियम
2022: क्रोएशिया
2026: नॉर्वे

