Breaking News
:

Pakistan Boeing 737 Cargo Plane Missing: शारजाह से कराची जा रहा कार्गो बोइंग 737 विमान लापता, ATC से टूट गया था संपर्क, पायलट समेत कुल पांच क्रू मेंबर थे सवार

Pakistan Boeing 737 Cargo Plane Missing

Pakistan Boeing 737 Cargo Plane Missing: नई दिल्ली: संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के शारजाह से पाकिस्तान के कराची जा रहा एक बोइंग 737 कार्गो विमान मंगलवार रात अरब सागर के ऊपर लापता हो गया। विमान में पांच चालक दल (क्रू) के सदस्य सवार थे। पाकिस्तान एयरपोर्ट अथॉरिटी के अनुसार, उड़ान के दौरान विमान के नेविगेशन सिस्टम में खराबी आ गई थी। इसके कुछ ही मिनट बाद एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) से उसका संपर्क टूट गया।


रडार पर तेजी से नीचे आता दिखा विमान

अधिकारियों के मुताबिक, रात 9:18 बजे विमान से तकनीकी खराबी की सूचना मिली। इसके बाद एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने पायलट से संपर्क बनाए रखने और विमान को सुरक्षित दिशा देने की कोशिश की। लेकिन करीब तीन मिनट बाद रडार पर विमान तेजी से नीचे आता दिखाई दिया और फिर उसका संपर्क पूरी तरह टूट गया। उस समय विमान कराची से लगभग 287 किलोमीटर पश्चिम में था।


समुद्र में सर्च ऑपरेशन जारी

पाकिस्तान एयरपोर्ट अथॉरिटी ने लापता विमान की तलाश के लिए बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया है। पाकिस्तान नौसेना और वायु सेना के जहाज और विमान अरब सागर में लगातार सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। अब तक विमान का मलबा या किसी क्रू सदस्य का कोई पता नहीं चल सका है।


27 साल पुराना था विमान

लापता विमान 27 साल पुराना बोइंग 737-400 था, जिसे पहले यात्री विमान के रूप में इस्तेमाल किया जाता था और बाद में कार्गो विमान में बदल दिया गया था। फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट के अनुसार, विमान अचानक बहुत तेजी से नीचे गिरा, जो सामान्य स्थिति नहीं मानी जाती। विमानन विशेषज्ञों का कहना है कि इंजन खराब होने पर भी विमान आमतौर पर कुछ दूरी तक ग्लाइड करता है, इसलिए इस घटना की वजह की जांच की जा रही है।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us