Breaking News
:

Amarnath: तेजी से पिघल रहे बाबा बर्फानी, भक्तों की चिंता बढ़ी, बिना पंजीकरण श्रद्धालुओं की एंट्री पर रोक

Amarnath

Amarnath: नई दिल्ली: अमरनाथ गुफा में प्राकृतिक रूप से बनने वाला पवित्र हिम शिवलिंग इस बार तेजी से पिघल रहा है। मई में इसकी ऊंचाई करीब 7 फीट बताई गई थी, जो जून के अंत तक लगभग 5 फीट रह गई। अब ताजा जानकारी के अनुसार इसकी ऊंचाई घटकर करीब 1 फीट रह गई है। इसे लेकर श्रद्धालुओं में चिंता बढ़ गई है। हर साल प्राकृतिक रूप से बनने वाला यह हिम शिवलिंग करोड़ों शिव भक्तों की आस्था का केंद्र है।


बिना पंजीकरण यात्रियों को लखनपुर में रोका गया

प्रशासन ने साफ किया है कि केवल वैध पंजीकरण वाले श्रद्धालुओं को ही अमरनाथ यात्रा की अनुमति मिलेगी। बिना पंजीकरण पहुंचे करीब 5,000 श्रद्धालुओं को जम्मू-कश्मीर के प्रवेश द्वार लखनपुर में रोक दिया गया। कई लोगों को यात्रा बाद में करने की सलाह देकर वापस भेजा गया। पंजीकरण के बाद ही आरएफआईडी और ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी कर श्रद्धालुओं को आगे भेजा जा रहा है।




यात्रा में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़

तीसरे दिन 24 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए। अब तक करीब 60 हजार श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। सोमवार को जम्मू के भगवती नगर बेस कैंप से 5,794 श्रद्धालुओं का नया जत्था कड़ी सुरक्षा के बीच रवाना हुआ। यात्रा 28 अगस्त तक चलेगी।


सुरक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं 

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने चंदनवाड़ी और नुनवान बेस कैंप का दौरा कर अधिकारियों को श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। चंदनवाड़ी में 100 बिस्तरों वाला अस्पताल लगातार सेवाएं दे रहा है, जहां रोजाना 2,500 से अधिक मरीजों का इलाज किया जा रहा है। यात्रा मार्ग पर सीसीटीवी निगरानी, आरएफआईडी ट्रैकिंग और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था भी लागू की गई है।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us