Breaking News
:

MP News : उफनती नदी पार करने की कीमत जान से चुकाई, बाइक समेत बहे दो युवकों के शव बरामद

MP News

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामला दर्ज कर लिया है और हादसे की जांच शुरू कर दी है।

MP News : छिंदवाड़ा। जिले के अमरवाड़ा-हर्रई क्षेत्र में बारिश के बीच उफनती नदी को पार करने की कोशिश दो युवकों के लिए जानलेवा साबित हुई। तेज बहाव में मोटरसाइकिल सहित बह गए दोनों युवकों के शव कई घंटे की तलाश के बाद नदी से बरामद किए गए।


जानकारी के अनुसार, बलराम उइके (निवासी छोटी जमुनिया) और सूरज मरावी (निवासी बटका) बाइक से नदी पार करने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान नदी के तेज बहाव ने दोनों को अपनी चपेट में ले लिया और वे मोटरसाइकिल समेत बह गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस ने संयुक्त रूप से सर्च अभियान शुरू किया।


काफी मशक्कत के बाद दोनों युवकों के शव उनकी मोटरसाइकिल सहित ग्राम केवलारी के पास नदी से बरामद किए गए। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामला दर्ज कर लिया है और हादसे की जांच शुरू कर दी है।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us