Breaking News
:

IND vs ZIM T20 Series: जिम्बाब्वे टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, संजू सैमसन बाहर, रिंकू की वापसी, देखें फुल स्क्वॉड

IND vs ZIM T20 Series

IND vs ZIM T20 Series: नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। टीम की कप्तानी एक बार फिर श्रेयस अय्यर को सौंपी गई है। इस बार सबसे ज्यादा चर्चा संजू सैमसन के टीम में जगह नहीं मिलने की हो रही है। वहीं युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी लगातार तीसरी टी20 सीरीज के लिए टीम में अपनी जगह बनाए रखने में सफल रहे हैं।


वैभव और प्रभसिमरन को मिला मौका

वैभव सूर्यवंशी को आयरलैंड और इंग्लैंड के बाद अब जिम्बाब्वे दौरे के लिए भी चुना गया है। पंजाब किंग्स के विकेटकीपर-बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह को पहली बार भारतीय टी20 टीम में मौका मिला है। तिलक वर्मा को उपकप्तान बनाया गया है। टीम में ईशान किशन, शिवम दुबे, रिंकू सिंह और अभिषेक शर्मा भी शामिल हैं।


रिंकू की वापसी, कई खिलाड़ियों को आराम

रिंकू सिंह की भारतीय टीम में वापसी हुई है। वहीं अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा और अक्षर पटेल को इस सीरीज के लिए आराम दिया गया है। उनकी जगह प्रिंस यादव, अशोक शर्मा, यश ठाकुर और मयंक यादव को मौका मिला है। हर्ष दुबे, सूर्यांश शेडगे और वरुण चक्रवर्ती भी टीम का हिस्सा हैं।


23 जुलाई से शुरू होगी सीरीज

भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीनों टी20 मुकाबले हरारे में खेले जाएंगे। पहला मैच 23 जुलाई, दूसरा 25 जुलाई और तीसरा 26 जुलाई को होगा।


भारत की टी20 टीम:

श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा (उपकप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, रिंकू सिंह, हर्ष दुबे, वरुण चक्रवर्ती, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, अशोक शर्मा और मयंक यादव।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us