Breaking News
:

Actor Manish Paul: मनीष पॉल पर टूटा दुखों का पहाड़, मां उर्मिल का 77 साल की उम्र में निधन

Actor Manish Paul

Actor Manish Paul: मुंबई: फिल्म और टीवी इंडस्ट्री से दुखद खबर सामने आई है। अभिनेता, एंकर और होस्ट मनीष पॉल की मां उर्मिल पॉल का दिल्ली में निधन हो गया। वह 77 वर्ष की थीं। परिवार ने अभी तक उनके निधन का कारण नहीं बताया है। इस खबर की पुष्टि मनीष पॉल की टीम ने की है। उनके निधन से परिवार और मनोरंजन जगत में शोक का माहौल है।


टीम ने जारी किया बयान

मनीष पॉल की टीम ने एक बयान जारी कर कहा, "हमें बेहद दुख के साथ बताना पड़ रहा है कि मनीष पॉल की मां उर्मिल पॉल का आज दिल्ली में 77 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। हम सभी से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करने की अपील करते हैं। ईश्वर उन्हें अपने चरणों में स्थान दें।"


मां के बेहद करीब थे मनीष

मनीष पॉल अपनी मां के बहुत करीब थे। वह कई बार इंटरव्यू और सोशल मीडिया पर अपनी मां के बारे में प्यार से बात करते थे। साल 2022 में मां के जन्मदिन पर उन्होंने एक भावुक पोस्ट साझा करते हुए लिखा था कि उनकी मां ने उन्हें हमेशा खुश रहना और जिंदगी को खुलकर जीना सिखाया। उन्होंने अपनी मां का धन्यवाद करते हुए लिखा था, "मुझे हमेशा बिंदास रहना सिखाने के लिए शुक्रिया।" उर्मिल पॉल अपने पीछे पति जगमोहन पॉल, बेटे मनीष और विवेक पॉल, तथा बेटी ज्योति पॉल मोहन को छोड़ गई हैं।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us