Create your Account
FIFA World Cup 2026: स्पेन ने बेल्जियम को 2-1 से हराया, सेमीफाइनल में फ्रांस से होगी टक्कर
- Pradeep Sharma
- 11 Jul, 2026
FIFA World Cup 2026: लॉस एंजिल्स। (Spain Qualifies Semi-Finals ) फीफा वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने बेल्जियम को 2-1 से हराकर अंतिम-4 में अपनी जगह पक्की कर ली।
FIFA World Cup 2026: लॉस एंजिल्स। (Spain Qualifies Semi-Finals ) फीफा वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने बेल्जियम को 2-1 से हराकर अंतिम-4 में अपनी जगह पक्की कर ली। लॉस एंजिल्स में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में दोनों टीमों के बीच आखिर तक कड़ी टक्कर देखने को मिली, लेकिन आखिरी मिनटों में स्पेन ने बाजी मार ली। अब सेमीफाइनल में उसका सामना फ्रांस से होगा।
FIFA World Cup 2026: पहले हाफ में दोनों टीमों ने किए गोल
मैच की शुरुआत से ही दोनों टीमों ने आक्रामक खेल दिखाया। स्पेन को 30वें मिनट में बढ़त मिली, जब फाबियन रूइज ने शानदार गोल कर स्कोर 1-0 कर दिया। हालांकि बेल्जियम ने जल्द ही वापसी की और 41वें मिनट में चार्ल्स डी केटेलारे ने हेडर के जरिए गोल कर मुकाबला 1-1 से बराबर कर दिया। इसी गोल के साथ स्पेन के गोलकीपर उनाई सिमोन का लगातार 560 मिनट तक गोल नहीं खाने का रिकॉर्ड भी टूट गया।
FIFA World Cup 2026: मेरिनो ने आखिरी समय में दिलाई जीत
दूसरे हाफ में दोनों टीमें लगातार गोल करने की कोशिश करती रहीं, लेकिन 87वें मिनट तक कोई भी टीम बढ़त हासिल नहीं कर सकी। ऐसा लग रहा था कि मुकाबले का फैसला पेनल्टी शूटआउट से होगा। तभी 88वें मिनट में मिकेल मेरिनो ने गोलपोस्ट के पास शानदार शॉट लगाकर स्पेन को 2-1 की बढ़त दिला दी। ये गोल मैच का निर्णायक पल साबित हुआ और स्पेन ने जीत के साथ फीफा वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल का टिकट हासिल कर लिया।
FIFA World Cup 2026: अब फ्रांस से होगा बड़ा मैच
क्वार्टर फाइनल जीतने के बाद अब स्पेन की नजरें फाइनल में जगह बनाने पर होंगी। सेमीफाइनल में उसकी टक्कर पिछली बार की उपविजेता फ्रांस से होगी। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला भारतीय समयानुसार 15 जुलाई की देर रात 12:30 बजे खेला जाएगा। यह मैच टूर्नामेंट के सबसे बड़े मुकाबलों में से एक माना जा रहा है।
Related Posts
More News:
- 1. Cyber fraud : 1.60 करोड़ की साइबर ठगी का पर्दाफाश, पुलिस ने दिल्ली से 3 आरोपियों को दबोचा, करोड़ों के बैंक ट्रांजेक्शन का खुलासा
- 2. CG News : बीजेपी प्रकोष्ठों की प्रदेश कार्यसमिति बैठक शुरू, संगठन मजबूती और आगामी कार्यक्रमों पर मंथन, CM साय और प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव मौजूद
- 3. Instagram Edits App : अब 2 भाषाओं में बनेंगे कैप्शन, AI फीचर्स से और आसान हुई वीडियो एडिटिंग
- 4. Sourav Ganguly's Birthday : सौरव गांगुली के 54वें जन्मदिन पर बड़ा तोहफा, राजकुमार राव की बायोपिक फिल्म ‘दादा’ का फर्स्ट लुक जारी
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

