Breaking News
:

FIFA World Cup 2026: क्वार्टर फाइनल की जंग शुरू, 8 टीमें खिताब की दौड़ में, शेड्यूल का ऐलान

FIFA World Cup 2026

FIFA World Cup 2026: नई दिल्ली: फीफा विश्व कप 2026 अब अपने सबसे अहम दौर में पहुंच गया है। 48 टीमों के साथ शुरू हुए इस टूर्नामेंट में अब केवल 8 टीमें बची हैं। प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले खत्म होने के बाद 40 टीमों का सफर समाप्त हो चुका है। अब सभी की नजरें क्वार्टर फाइनल मुकाबलों पर हैं, जहां से सेमीफाइनल और फिर फाइनल का रास्ता तय होगा।


इन 8 टीमों ने बनाई क्वार्टर फाइनल में जगह

क्वार्टर फाइनल में फ्रांस, मोरक्को, स्पेन, बेल्जियम, नॉर्वे, इंग्लैंड, अर्जेंटीना और स्विट्जरलैंड ने जगह बनाई है। इनमें फ्रांस, स्पेन, इंग्लैंड और अर्जेंटीना पहले विश्व कप जीत चुके हैं, जबकि मोरक्को, बेल्जियम, नॉर्वे और स्विट्जरलैंड पहली बार खिताब जीतने का सपना पूरा करने की कोशिश करेंगे।




क्वार्टर फाइनल का पूरा शेड्यूल (भारतीय समय)

पहला मुकाबला 10 जुलाई को रात 1:30 बजे फ्रांस और मोरक्को के बीच खेला जाएगा। दूसरा मैच 11 जुलाई को रात 12:30 बजे स्पेन और बेल्जियम के बीच होगा। तीसरे क्वार्टर फाइनल में 12 जुलाई को रात 2:30 बजे नॉर्वे का सामना इंग्लैंड से होगा। वहीं, चौथा मुकाबला 12 जुलाई को सुबह 6:30 बजे अर्जेंटीना और स्विट्जरलैंड के बीच खेला जाएगा।


अब खिताब की जंग और भी दिलचस्प

क्वार्टर फाइनल में पहुंची सभी टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया है। जहां अनुभवी चैंपियन टीमें एक बार फिर इतिहास दोहराना चाहेंगी, वहीं नई टीमें पहली बार विश्व विजेता बनने का सपना लेकर मैदान में उतरेंगी। फुटबॉल प्रशंसकों को आने वाले दिनों में रोमांच से भरपूर मुकाबले देखने को मिलेंगे, क्योंकि अब हर मैच हार-जीत के साथ सीधे खिताब की दौड़ तय करेगा।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us