Breaking News
:

CG News: छत्तीसगढ़ शिक्षा सत्र में बदलाव, अब इस तारीख से खुलेंगे स्कूल

CG News,Chhattisgarh education session, schools open from April 1, School Education Department, School Education Minister Gajendra Yadav, academic year 2027-28

CG News: रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य की स्कूली शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव करते हुए आगामी शैक्षणिक वर्ष 2027-28 से 1 अप्रैल से 31 मार्च तक संचालित करने का निर्णय लिया है। लोक शिक्षण संचालनालय ने दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।

 CG News: रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य की स्कूली शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव करते हुए आगामी शैक्षणिक वर्ष 2027-28 से नया शिक्षा सत्र प्रत्येक वर्ष 1 अप्रैल से 31 मार्च तक संचालित करने का निर्णय लिया है। लोक शिक्षण संचालनालय ने दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।


CG News: जारी निर्देशों के अनुसार, वर्तमान में 16 जून से 30 अप्रैल तक संचालित होने वाले शिक्षा सत्र की व्यवस्था समाप्त कर दी जाएगी। इसके स्थान पर देश के अन्य प्रमुख शिक्षा बोर्डों और मंडलों की तर्ज पर छत्तीसगढ़ में भी नया शैक्षणिक सत्र 1 अप्रैल से शुरू होकर अगले वर्ष 31 मार्च तक चलेगा। हालांकि 1 मई से 15 जून तक का ग्रीष्मकालीन अवकाश पहले की तरह यथावत रहेगा।


CG News: नई व्यवस्था के तहत प्रत्येक वर्ष 1 अप्रैल को सत्र शुरू होने के साथ ही शाला प्रवेश उत्सव आयोजित किया जाएगा। इसी दिन से निःशुल्क पाठ्यपुस्तकों का वितरण, सरस्वती साइकिल योजना के तहत साइकिल वितरण, स्कूली गणवेश वितरण तथा अन्य छात्रहितैषी योजनाओं और गतिविधियों का संचालन भी अनिवार्य रूप से शुरू किया जाएगा।


CG News: स्कूल शिक्षा विभाग ने कहा कि इस व्यवस्था से विद्यार्थियों को सत्र की शुरुआत से ही अध्ययन के लिए आवश्यक सामग्री और सुविधाएं समय पर उपलब्ध हो सकेंगी। इससे विद्यालयों में शिक्षण व्यवस्था अधिक प्रभावी, सुव्यवस्थित और गुणवत्तापूर्ण ढंग से संचालित करने में मदद मिलेगी।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us