Create your Account
CG News: कोसमर्रा में हुआ शाला प्रवेशोत्सव और विद्यार्थी सम्मान समारोह का आयोजन
CG News: कसेकेरा। शासकीय उच्च प्राथमिक शाला कोसमर्रा में शाला प्रवेशोत्सव एवम विद्यार्थी समारोह का आयोजन हुआ।समारोह के मुख्य अतिथि एवन साहू सरपंच ग्राम पंचायत कोसमर्रा अध्यक्ष सरपंच संघ बागबाहरा अध्यक्ष तहसील साहू संघ बागबाहरा, अध्यक्षता भवन सिंह ठाकुर अध्यक्ष शाला प्रबंधन समिति एवम विशिष्ट अतिथि दयाराम साहू उपसरपंच ग्राम पंचायत कसेकेरा तथा मनीष कुमार अवसरिया संकुल समन्वयक कसेकेरा रहे। कार्यक्रम की शुभारंभ माता सरस्वती की पूजा अर्चना एवम दीप प्रज्ज्वलन से हुआ।ततपश्चात उपस्थित अतिथियों ने कक्षा पहली और छठवीं के नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं का तिलक लगाकर मुंह मीठा कराया। नवप्रवेशी विद्यार्थियों को कॉपी और पेन भी प्रदान किया गया।

अपनी कक्षा में उच्चतम अंक प्राप्त करने वाले शासकीय उच्च प्राथमिक शाला कोसमर्रा के विद्यार्थियों का सम्मान मुख्य अतिथि के द्वारा स्मृति चिह्न और नोटबुक देकर किया गया। स्मृति चिह्न स्वर्गीय छगनलाल अवसरिया की स्मृति में संकुल समन्वयक मनीष कुमार अवसरिया के सौजन्य से स्नेहिल उपहार भेंट किया गया। कक्षा छटवी से कुमारी तान्या ठाकुर 83%, कक्षा सातवी से बेबेश्वरी ध्रुव ने 90.33% एवम कक्षा आठवी से हेमपुष्पा यादव ने 86.6% अंक अर्जित कर अपनी कक्षा में उच्चतम अंक प्राप्त किये।

CG News: इको क्लब और एक पेड़ माँ के नाम के तहत मुख्य अतिथि एवन साहू और शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष भवन सिंह ठाकुर, उपस्थित समिति सदस्यों, पालकों, शिक्षकों विद्यार्थियों के द्वारा वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया। "सूखी धरती करे पुकार वृक्ष लगकर करो श्रृंगार" का नारा लगया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि एवन साहू ने कहा नई शिक्षा नीति 2020 के तहत अध्ययन-अध्यापन सुनिश्चित किया जावे।उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित रूप से स्कूल भेजने के लिए पालकों को प्रेरित किया।

CG News: संकुल समन्वयक मनीष अवसरिया ने कहा कि शिक्षण सत्र 2026-27 का आगाज हो चुका है।विद्यार्थी पूरी तन्मयता के साथ अध्ययन में लग जाएं। समग्र शिक्षा से ही समग्र विकास के सपने को साकार किया जा सकता है। उन्होंने व्यवहारिक शिक्षा, नैतिक शिक्षा और शारिरिक शिक्षा को विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास के लिए आवश्यक बताया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक मुरली प्रसाद यादव ने किया। इस अवसर पर संस्था के प्रधानपाठक द्वय संजय अग्रवाल,पवन कुमार कुंजाम सहायक शिक्षक दामिनी हरपाल, मितानिन भुनेश्वरी बघेल, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता रेखा साहू,उपाध्यक्ष दुर्गा यादव, महेन्द्र निषाद, वेदराम यादव, कोमल साहू, रामबाई यादव, सुरोती बरिहा, दुलेश्वरी ठाकुर उपस्थित रहे।
Related Posts
More News:
- 1. India-Australia uranium deal sealed: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच यूरेनियम डील पर मुहर, रक्षा से लेकर AI और स्पेस तक कई अहम समझौते
- 2. CG News : हाथी के हमले से ग्रामीण की मौत, पुटु निकालने गया था जंगल
- 3. MP Accident : सीहोर में दर्दनाक हादसा : तेज रफ्तार टवेरा हवा में उछली, एक युवती की मौत; आधा दर्जन घायल, CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर-VIDEO
- 4. Mahakaal Darshan: उज्जैन के राजा बाबा महाकाल के करें दिव्य दर्शन, देखें लाइव
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

