Create your Account
CG News : खेत में टूटा बिजली तार, करंट लगने से मजदूर की मौत, दो घायल
CG News : खैरागढ़। छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम पिपलाकछार में शुक्रवार को खेत में धान की रोपाई के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। खेत में गिरे बिजली के तार की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दो अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद गांव में आक्रोश का माहौल है।
जानकारी के अनुसार, खेत में रोपा लगाने के दौरान बिजली के खंभे से टूटा हुआ तार जमीन पर गिरा हुआ था। काम कर रहे मजदूर अनजाने में उसके संपर्क में आ गए। करंट लगने से धनसाय पटेल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चंपा साहू और सीमनदास साहू घायल हो गए। घायलों को तत्काल सिविल अस्पताल खैरागढ़ में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
घटना के बाद ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि संबंधित बिजली तार के टूटने की शिकायत करीब दो माह पहले विभाग को दी गई थी, लेकिन समय पर मरम्मत नहीं की गई। ग्रामीणों का आरोप है कि विभाग की अनदेखी के कारण यह जानलेवा हादसा हुआ।
सूचना मिलते ही पुलिस और संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा मामले की जांच शुरू कर दी है।
Related Posts
More News:
- 1. Shapoor Zadran Death: लंबी बीमारी से जंग हारे शपूर जादरान, अफगानिस्तान के पूर्व क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा
- 2. Ram Mandir Trust New Secretary: चढ़ावा चोरी मामले में चंपत राय का इस्तीफा मंजूर, बजरंग बागड़ा होंगे नए महासचिव
- 3. Bihar News : बिहार के 97.84 लाख पेंशनधारियों के खाते में पैसे ट्रांसफर, सीएम सम्राट चौधरी ने डीबीटी से भेजा 1423 करोड़ रुपये
- 4. Floods wash 3,000 LPG Cylinders: भारी बारिश और पातालगंगा में बह गए 3,000 LPG सिलेंडर, देखें वीडियो
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

