Create your Account
Truecaller पर एक्शन के मूड में TRAI, IT मंत्रालय से मांगी मंजूरी, जानें क्या है पूरा मामला
Truecaller: नई दिल्ली: भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (TRAI) ने स्पैम और फर्जी कॉल पर रोक लगाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। ट्राई ने इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) से Truecaller जैसे कॉल मैनेजमेंट ऐप्स के खिलाफ कार्रवाई की मंजूरी मांगी है। इसके लिए ट्राई ने नए मसौदा नियम भी तैयार किए हैं।
TRAI को क्या है आपत्ति?
TRAI का कहना है कि Truecaller जैसे ऐप कई बार बैंकों, बीमा कंपनियों और वित्तीय संस्थानों की जरूरी कॉल को भी स्पैम बताकर टैग या ब्लॉक कर देते हैं। खासतौर पर 140 और 1600 नंबर सीरीज से आने वाली कॉल ग्राहकों के लिए महत्वपूर्ण होती हैं। इनमें बैंकिंग सेवाएं, ट्रांजैक्शन अलर्ट और वेरिफिकेशन कॉल शामिल होती हैं। ऐसे में इन कॉल्स को स्पैम दिखाने से लोगों को जरूरी जानकारी नहीं मिल पाती।

Truecaller ने किया विरोध
Truecaller के CEO ऋषित झुनझुनवाला ने TRAI के प्रस्ताव का विरोध किया है। उनका कहना है कि कंपनी पिछले 17 वर्षों से करोड़ों भारतीयों को स्पैम और धोखाधड़ी वाली कॉल से बचाने का काम कर रही है। उन्होंने दावा किया कि 140 और 1600 नंबरों से भी बड़ी संख्या में स्पैम कॉल आती हैं, इसलिए उन्हें पूरी तरह सुरक्षित मानना सही नहीं है।

सरकार के फैसले पर नजर
सूत्रों के अनुसार, यदि सरकार TRAI को कार्रवाई का अधिकार देती है, तो इसके लिए कानूनी प्रक्रिया पूरी करनी होगी। फिलहाल इस मामले में अंतिम फैसला नहीं हुआ है। आने वाले समय में सरकार का निर्णय यह तय करेगा कि Truecaller जैसे ऐप्स के लिए नए नियम लागू होंगे या नहीं।
Related Posts
More News:
- 1. Instagram Edits App : अब 2 भाषाओं में बनेंगे कैप्शन, AI फीचर्स से और आसान हुई वीडियो एडिटिंग
- 2. UP Accident : सरिया से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, दो सगे भाई समेत तीन की मौत
- 3. MP News : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर दी बड़ी सौगात, स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क का किया शिलान्यास
- 4. MP News : कुएं में गिरे बैल को बचाने उतरे तीन युवक, जहरीली गैस की चपेट में आने से मौत
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

