Create your Account
Bihar News : बिहार के 97.84 लाख पेंशनधारियों के खाते में पैसे ट्रांसफर, सीएम सम्राट चौधरी ने डीबीटी से भेजा 1423 करोड़ रुपये
Bihar News : पटना। बिहार के लाखों बुजुर्गों, दिव्यांगों और विधवा महिलाओं के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत राज्य के 97 लाख 84 हजार लाभार्थियों के बैंक खातों में डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से 1100-1100 रुपये की राशि ट्रांसफर की। शुक्रवार को लोक सेवक आवास में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने रिमोट का बटन दबाकर यह राशि जारी की।
Bihar News : हर महीने की 10 तारीख को खाते में पहुंचेगी पेंशन
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि हर महीने समय पर लाभार्थियों तक पहुंचे। अब प्रत्येक महीने की 10 तारीख को पेंशन की राशि सीधे लाभार्थियों के खातों में भेजी जाएगी। उन्होंने जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि जो भी पात्र लोग अभी तक इस योजना से वंचित हैं, उनकी पहचान कर उन्हें जल्द से जल्द योजना का लाभ दिलाया जाए।
Bihar News : बुजुर्गों और जरूरतमंदों को मिलेगा सम्मानजनक जीवन
मुख्यमंत्री ने कहा कि बुजुर्गों, दिव्यांगों और विधवा महिलाओं को सम्मान के साथ जीवन जीने का अधिकार है। सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि उनकी रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने में मदद करती है और यह सरकार की जिम्मेदारी है कि उन्हें समय पर सहायता उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि पेंशन वितरण में किसी भी तरह की देरी नहीं होनी चाहिए और सभी पात्र लाभार्थियों को नियमित रूप से इसका लाभ मिलना चाहिए।
Bihar News : पहले 400 रुपये थी पेंशन, बढ़ाकर की गई 1100 रुपये
बिहार में पहले दिव्यांगों, विधवा महिलाओं और 60 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन के तहत 400 रुपये प्रति माह दिए जाते थे। विधानसभा चुनाव से पहले सरकार ने इसमें बढ़ोतरी करते हुए पेंशन राशि को 1100 रुपये प्रति माह कर दिया था। इसी फैसले के तहत अब राज्य के करीब 98 लाख लोगों को बढ़ी हुई पेंशन राशि का लाभ मिल रहा है।
Bihar News : 1423 करोड़ रुपये की राशि से बदलेगी लाखों लोगों की जिंदगी
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बताया कि इस बार कुल 1423 करोड़ रुपये की राशि लाभार्थियों के खातों में भेजी गई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समृद्ध बिहार के सपने को पूरा करने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है।
Related Posts
More News:
- 1. UP Accident : सरिया से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, दो सगे भाई समेत तीन की मौत
- 2. Sawan 2026 : कब से शुरू होगा शिवभक्ति का पावन महीना? जानिए चारों श्रावणी सोमवार की तारीखें और पूजा का महत्व
- 3. CG News: मानसून सत्र के लिए विष्णुदेव सरकार तैयार, आज कैबिनेट बैठक, मंत्री विधायकों को दो टूक..पूरी तैयारी से सदन में आएं
- 4. Firozabad Aarav Murder Case: डेढ़ साल के मासूम को 8 बार पटक कर मारने वाले दोषी को फांसी, 40 दिन में आया अदालत का फैसला, आरोपी ने खुद को मारे थप्पड़
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

