Breaking News
:

CG News : पत्नी की आंखों के सामने महानदी में समाया युवक, मदद की पुकार समझी मजाक, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

CG News

सूचना मिलते ही पुलिस, गोताखोर और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और युवक की तलाश शुरू कर दी।

CG News : रायपुर। जिले के गोबरा नवापारा स्थित नेहरू घाट पर शनिवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया। महानदी में नहाने उतरा एक युवक अचानक गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते लापता हो गया। घटना के समय उसकी पत्नी घाट किनारे कपड़े धो रही थी। सूचना मिलते ही पुलिस, गोताखोर और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और युवक की तलाश शुरू कर दी।


जानकारी के अनुसार, इंदिरा मार्केट निवासी प्रदीप कश्यप (35 वर्ष) शनिवार दोपहर अपनी पत्नी के साथ नेहरू घाट नहाने गया था। नहाने के दौरान वह अनजाने में गहरे पानी की ओर बढ़ गया और डूबने लगा। बताया जा रहा है कि उसने बचाने के लिए आवाज भी लगाई, लेकिन उसकी पत्नी ने पहले इसे मजाक समझा।


कुछ ही पलों बाद जब प्रदीप पानी में दिखाई देना बंद हो गया, तब स्थिति की गंभीरता का एहसास हुआ। घबराई पत्नी ने तुरंत आसपास मौजूद लोगों से मदद मांगी। स्थानीय लोगों ने युवक की तलाश का प्रयास किया और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही गोबरा नवापारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से सर्च ऑपरेशन शुरू कराया।


फिलहाल गोताखोरों और रेस्क्यू टीम द्वारा महानदी में लगातार तलाश अभियान चलाया जा रहा है, लेकिन समाचार लिखे जाने तक युवक का कोई सुराग नहीं मिल सका था। पुलिस पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है और रेस्क्यू अभियान जारी है।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us