Create your Account
CG Crime : तीन दिन से लापता छात्र का खेत में दफन मिला शव, संदिग्ध हिरासत में
- Rohit banchhor
- 11 Jul, 2026
पुलिस ने मामले में एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
CG Crime : सक्ती। जिले के परसदाखुर्द गांव में नौवीं कक्षा के एक छात्र का शव खेत में दफन मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। तीन दिन से लापता छात्र की इस तरह मौत होने से ग्रामीणों में आक्रोश है। पुलिस ने मामले में एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
मृतक की पहचान कपिल कुमार केवट पिता शौखी कुमार केवट के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक, कपिल 8 जुलाई की रात करीब साढ़े आठ बजे घर से निकला था, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा। छात्र के लापता होने की सूचना ग्राम सरपंच के माध्यम से सक्ती थाने में दी गई थी। परिजनों का आरोप है कि शुरुआती स्तर पर पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया।
शनिवार को गांव के एक खेत में गड्ढे से छात्र का शव बरामद हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। शव को बाहर निकालकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने मामले में एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।
अधिकारियों का कहना है कि हत्या के पीछे की वजह और घटनाक्रम का खुलासा जांच पूरी होने के बाद किया जाएगा। फॉरेंसिक साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद परसदाखुर्द गांव में शोक और गुस्से का माहौल है। ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
Related Posts
More News:
- 1. Mahakaal Darshan: बाबा महाकालेश्वर का करें दिव्य दर्शन मिलेगा पुण्यदायी फल, देखें लाइव
- 2. CG Weather News : छत्तीसगढ़ में आज भी झमाझम बारिश के आसार, कई जिलों में भारी वर्षा और बिजली गिरने की चेतावनी
- 3. CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अगले 4 दिन भारी बारिश का अलर्ट, जानें रायपुर के मौसम का हाल
- 4. INS Mahendragiri: आईएनएस महेंद्रगिरि नौसेना में शामिल, स्वदेशी मिसाइल-सेंसर से है लैस, भारत की समुद्री ताकत हुई और मजबूत
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

