Create your Account
CG Accident : पत्नी को खोने का गम, फिर भी नहीं टूटा हौसला, घायल पति ने 25 किमी पीछा कर भागते ट्रक को पकड़वाया
CG Accident : सरगुजा। जिले में एक सड़क हादसे ने परिवार की खुशियां छीन लीं, लेकिन इस दर्दनाक घटना के बीच घायल पति ने ऐसा साहस दिखाया जिसकी हर ओर चर्चा हो रही है। हादसे में पत्नी की मौके पर मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल पति ने हार मानने के बजाय भाग रहे ट्रक का करीब 25 किलोमीटर तक पीछा कर पुलिस की मदद से उसे पकड़वा दिया।
जानकारी के अनुसार, बतौली थाना क्षेत्र के देवरी डूमरपारा निवासी सुखन एक्का (52) अपनी पत्नी रीता एक्का (48) के साथ शुक्रवार को ससुराल से बाइक पर घर लौट रहे थे। राष्ट्रीय राजमार्ग-43 पर सेदम बाजारडांड के पास सीतापुर से अंबिकापुर की ओर जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि रीता एक्का सड़क पर गिर गईं और सिर में गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं सुखन एक्का के कंधे में गंभीर चोट आई। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।
पत्नी की मौत के सदमे के बावजूद सुखन एक्का ने हिम्मत नहीं हारी। उन्होंने पास के एक राहगीर से मदद मांगी और उसी की बाइक पर बैठकर भाग रहे ट्रक का पीछा शुरू कर दिया। घायल अवस्था में भी उन्होंने करीब 25 किलोमीटर तक ट्रक का पीछा किया और रघुनाथपुर पुलिस चौकी के पास पुलिस की सहायता से ट्रक को रुकवा दिया।
इसके बाद ट्रक को बतौली थाना लाया गया, जहां घायल सुखन एक्का ने चालक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और चालक के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
हादसे के बाद मृतका के मायके और ससुराल में मातम पसरा हुआ है। वहीं, घायल पति के साहस और सूझबूझ की पूरे क्षेत्र में सराहना हो रही है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Related Posts
More News:
- 1. UP Accident : ट्रक से भिड़ी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, तीन की मौके पर मौत, चार जिंदगी से जूझ रहे
- 2. Stock Market July 8: इधर सीज फायर खत्म, उधर बाजार का निकला तेल, सेंसेक्स 1677 अंक और निफ्टी 516 अंक फिसला
- 3. IND W vs ENG W: लॉर्ड्स टेस्ट में भारत का दबदबा, क्रांति गौड़ के पांच विकेट से इंग्लैंड 170 रन पर ढेर
- 4. CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मानसून पूरी तरह सक्रिय, रायगढ़-महासमुंद में भारी बारिश का अनुमान, कई जिलों में येलो अलर्ट
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

